फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Meenakshi's nomination cancelled: Congress protests in Bhopal; leaders observe fast; MLAs to visit Rashtrapati

मीनाक्षी का नामांकन रद्द: भोपाल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,उपवास पर बैठे नेता,राष्ट्रपति भवन जाएंगे विधायक

Wed, 10 Jun 2026 03:31 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 10 Jun 2026 03:31 PM IST
सार

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर उपवास शुरू कर दिया है। दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए। पार्टी चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने के साथ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी भी कर रही है।

विज्ञापन
Meenakshi's nomination cancelled: Congress protests in Bhopal; leaders observe fast; MLAs to visit Rashtrapati
भोपाल में उपवास पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस ने विरोध की लड़ाई सड़क से लेकर अदालत तक ले जाने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपवास किया। कांग्रेस ने फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन को प्रदेश से दिल्ली तक ले जाने का फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घोषणा की कि कांग्रेस विधायक शुक्रवार को दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन



राष्ट्रपति भवन तक पहुंचेगी कांग्रेस की लड़ाई, राष्ट्रपति से मिलेंगे विधायक
कांग्रेस ने आंदोलन को प्रदेश से दिल्ली तक ले जाने का फैसला किया है। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित उपवास कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घोषणा की कि कांग्रेस विधायक शुक्रवार को दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही प्रदेशभर में भाजपा कार्यालयों का घेराव, भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव और दिल्ली में राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला जाएगा। पटवारी ने कहा कि राज्यसभा सीट की चोरी के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धनबल और एजेंसियों के दबाव के बावजूद कांग्रेस विधायकों को नहीं तोड़ सकी, इसलिए अंततः कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कराया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यही एकजुटता भविष्य में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति से समय मांगा, मार्च की तैयारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए शुक्रवार और शनिवार का समय मांगा है। समय मिलने के बाद कांग्रेस के विधायक दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और पूरे मामले से अवगत कराएंगे। इसके बाद राष्ट्रपति भवन तक मार्च भी निकाला जाएगा। पटवारी ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनियोजित षड्यंत्र के तहत रद्द हुआ नामांकन
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन निरस्त किया है। उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं पर गंभीर प्रहार किया है। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ सड़क से लेकर संवैधानिक संस्थाओं तक संघर्ष करेगी।

उमंग सिंघार ने कहा- लोकतंत्र की हत्या की गई
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि झूठ और संगठित षड्यंत्र के जरिए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक उम्मीदवार का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सीधा हमला है। सिंघार ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

दिग्विजय सिंह बोले- अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने की लड़ाई है।

खरीद-फरोख्त नहीं हुई तो अपनाया दूसरा रास्ता
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन तकनीकी आधार पर गलत तरीके से निरस्त किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा को जब यह महसूस हुआ कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और किसी तरह की टूट-फूट संभव नहीं है, तब प्रशासनिक और कानूनी रास्तों का सहारा लेकर प्रत्याशी को चुनाव से बाहर करने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें-चुनाव आयोग नहीं पहुंची कांग्रेस, RSS की ड्रेस लेकर विरोध करने पहुंची यूथ कांग्रेस



रोशनपुरा में दिखी कांग्रेस की एकजुटता
उपवास कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह, हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, अशोक सिंह, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, सज्जन सिंह वर्मा, सचिन यादव, जयवर्धन सिंह, विक्रांत भूरिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि मीनाक्षी नटराजन के साथ हुए अन्याय के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें-धरने में जा रहे कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो पलटा, सिर में चोट, अस्पताल पहुंचे दिग्विजय सिंह

राजनीतिक लड़ाई अब और तेज होगी
नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। मंगलवार देर रात तक निर्वाचन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के बाद अब पार्टी ने उपवास, चुनाव आयोग में शिकायत और न्यायालय की शरण लेने जैसे विकल्पों पर एक साथ काम शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में यह मामला प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा मुद्दा बन सकता है। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर उपवास शुरू कर दिया है। दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए। पार्टी चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने के साथ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed