सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress unites MLAs ahead of Rajya Sabha elections; legislators to leave for Karnataka by special fli

Bhopal: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने विधायकों को किया एकजुट,आज विशेष विमान से कर्नाटक रवाना होंगे विधायक

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 09 Jun 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। सोमवार रात भोपाल में हुई बैठक के बाद तय किया गया कि पार्टी के सभी विधायक मंगलवार को विशेष विमान से कर्नाटक रवाना होंगे। कांग्रेस का दावा है कि सभी विधायक एकजुट हैं और पार्टी प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन की जीत सुनिश्चित करेंगे।

Bhopal: Congress unites MLAs ahead of Rajya Sabha elections; legislators to leave for Karnataka by special fli
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। सोमवार रात भोपाल में हुई बैठक के बाद तय किया गया कि पार्टी के सभी विधायक मंगलवार को विशेष विमान से कर्नाटक रवाना होंगे। कांग्रेस का दावा है कि सभी विधायक एकजुट हैं और पार्टी प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन की जीत सुनिश्चित करेंगे।


भोपाल में हुई रणनीति बैठक
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के बाद सोमवार देर शाम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, मतदान प्रक्रिया और विधायकों की एकजुटता पर चर्चा की गई। बैठक में विधायकों को अगले करीब 10 दिनों के हिसाब से तैयारी रखने के लिए कहा गया। इसके बाद निर्णय लिया गया कि सभी विधायक मंगलवार को विशेष विमान से भोपाल से कर्नाटक रवाना होंगे। चुनाव तक विधायक वहीं रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं की भी रही मौजूदगी
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष माहेश कुमार गौड़ भी भोपाल पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं और विधायकों के साथ चर्चा की तथा देर शाम डिनर बैठक में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Trending Videos


एकजुटता का संदेश
बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं और राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन के अनुसार मतदान करेंगे। विधायक दल के मुख्य सचेतक सोहन बाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और सभी विधायक पार्टी के साथ खड़े हैं।बैठक के दौरान श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यदि विधायकों को दस दिन के लिए बाहर भेजा जा रहा है तो उन्हें चारधाम यात्रा भी करा दी जाए। इस टिप्पणी पर बैठक में मौजूद नेताओं के बीच हल्की मुस्कान देखने को मिली।

यह भी पढ़ें-चूहों और गंदगी ने छीनी फाइव स्टार होटल की चमक, कोर्टयार्ड बाय मैरियट का फूड लाइसेंस निलंबित


भाजपा प्रत्याशी के उतरने से बढ़ी हलचल
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा ने महेश केवट को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद चुनावी समीकरणों और राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आ गई है। इसी के चलते कांग्रेस ने भी चुनाव तक अपने विधायकों को एक साथ रखने की रणनीति अपनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed