सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal lpg tanker accident chhola mandir child death house crash news

MP News: तेज रफ्तार टैंकर ने उजाड़ा घर, मासूम की जान गई, तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Sun, 19 Apr 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में देर रात एक भीषण हादसे में तेज रफ्तार LPG टैंकर अनियंत्रित होकर रिहायशी मकान में जा घुसा, जिससे 7 वर्षीय मासूम खुशी गेहार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

bhopal lpg tanker accident chhola mandir child death house crash news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार एलपीजी टैंकर अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार तोड़ते हुए सीधे घर में जा घुसा। उस समय परिवार गहरी नींद में था। इस हादसे में 7 वर्षीय मासूम खुशी गेहार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके माता-पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना करीब रात 2:20 बजे की बताई जा रही है।
Trending Videos


तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर तेज रफ्तार में था और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह सीधे रिहायशी इलाके में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची करीब एक घंटे तक टैंकर के पहिए के नीचे फंसी रही। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुट गए। सूचना मिलते ही छोला मंदिर और निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लोग अस्पताल में भर्ती, दो मकान क्षतिग्रस्त
घायल मोनू गेहार, मनीषा गेहार और उनके बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में दो अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना लापरवाही से हुई या तकनीकी खराबी के कारण।

ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच के आदेश दिए हैं। एसीपी अक्षय चौधरी ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह हादसा एक बार फिर रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed