सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal mla rest house theft bjp mla pradeep patel secretary laptop cash assembly documents stolen

MP News: वीआईपी जोन में चोरों की एंट्री, विधायक के सचिव का कमरा बना निशाना; गायब हुआ अहम डेटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के वीआईपी क्षेत्र में स्थित विधायक विश्राम गृह में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के सचिव डॉ. रामानंद पटेल के कमरे से अज्ञात बदमाश लैपटॉप, नकदी, एटीएम कार्ड, पेन ड्राइव, घड़ी और विधानसभा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए।

bhopal mla rest house theft bjp mla pradeep patel secretary laptop cash assembly documents stolen
विधायक विश्राम गृह में चोरी से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित और संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल विधायक विश्राम गृह में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के लिए आवंटित विधायक विश्राम गृह के परिसर में स्थित कमरे से अज्ञात बदमाश लैपटॉप, नकदी, एटीएम कार्ड, पेन ड्राइव, घड़ी और विधानसभा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। घटना के बाद अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


विधायक के सचिव ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के अनुसार मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल विधायक विश्राम गृह के खंड क्रमांक-3 में निवास करते हैं। उन्हें कक्ष क्रमांक 39, 40 और 41 आवंटित हैं। वहीं कक्ष क्रमांक-74 भी उनके नाम से आवंटित है, जहां उनके सचिव डॉ. रामानंद पटेल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रामानंद पटेल ने अरेरा हिल्स थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 7 जून को मऊगंज से भोपाल आए थे और कक्ष क्रमांक-74 में ठहरे हुए थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह कमरे का दरवाजा बंद कर नाश्ता करने के लिए बाहर गए थे। इसके बाद कुछ समय के लिए विधायक प्रदीप पटेल से मिलने कक्ष क्रमांक-39 पहुंचे, जहां क्षेत्र से आए लोगों के साथ चर्चा में व्यस्त हो गए। करीब एक घंटे बाद जब वे वापस अपने कमरे में लौटे तो वहां चोरी हो चुकी थी। कमरे में रखा उनका लैपटॉप, नकदी, एटीएम कार्ड, पेन ड्राइव और अन्य जरूरी सामान गायब मिला।
विज्ञापन
Trending Videos


आलमारी का ताला तोड़कर ले गए सामान

शिकायत के अनुसार बदमाशों ने कमरे में रखी आलमारी का ताला भी तोड़ दिया। आलमारी में रखा लैपटॉप, कुछ नकदी, टाइटन और टाइमेक्स कंपनी की घड़ी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। इसके अलावा विधानसभा से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोर अपने साथ ले गए। डॉ. पटेल ने बताया कि चोरी हुए लैपटॉप और पेन ड्राइव में विधानसभा से जुड़ा महत्वपूर्ण डेटा भी सुरक्षित था, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- BJP का केवट पर दांव, चुनाव के बहाने MP और UP के अति पिछड़ा वर्ग को साधने की रणनीति

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विधायक विश्राम गृह और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

चोरी की घटना के बाद डॉ. रामानंद पटेल ने विधायक विश्राम गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि विधायक विश्राम गृह वीआईपी क्षेत्र में स्थित है, इसके बावजूद परिसर में अनजान और संदिग्ध लोगों की आवाजाही होती रहती है। उन्होंने पुलिस गश्त और सुरक्षा प्रबंधन पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि इतने संवेदनशील क्षेत्र में आवारा और संदिग्ध तत्वों का घूमना चिंताजनक है।

पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं

डॉ. पटेल ने दावा किया कि विधायक विश्राम गृह और आसपास के वीआईपी क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। ऐसे में ताजा चोरी की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है और पुलिस प्रशासन के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed