{"_id":"6a6b82ebe5e76267820369fd","slug":"bhopal-news-5-998-pilgrims-from-madhya-pradesh-selected-for-haj-2027-online-draw-held-among-8-758-applicants-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: हज-2027 के लिए मध्यप्रदेश के 5998 यात्रियों का चयन, 8758 आवेदकों के बीच हुआ ऑनलाइन कुर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: हज-2027 के लिए मध्यप्रदेश के 5998 यात्रियों का चयन, 8758 आवेदकों के बीच हुआ ऑनलाइन कुर्रा
Thu, 30 Jul 2026 10:30 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:30 PM IST
सार
हज-2027 के लिए मध्यप्रदेश से 5,998 यात्रियों का चयन हुआ है। प्रदेश से 10,058 वैध आवेदन मिले थे। इनमें 1,300 आरक्षित श्रेणी के आवेदकों का चयन बिना कुर्रे के हुआ, जबकि 4,698 सीटों के लिए 8,758 सामान्य आवेदकों के बीच ऑनलाइन कुर्रा कराया गया। चयनित और प्रतीक्षा सूची वाले आवेदकों को वेबसाइट के साथ मोबाइल पर एसएमएस से भी सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
हज हाउस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हज-2027 के लिए मध्यप्रदेश से जाने वाले यात्रियों के चयन की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने मुंबई में ऑनलाइन डिजिटल कुर्रे के जरिए चयन किया। इस प्रक्रिया में मध्यप्रदेश के लिए कुल 5,998 सीटें तय हुई हैं। चयनित यात्रियों के साथ प्रतीक्षा सूची में शामिल आवेदकों की जानकारी हज कमेटी की वेबसाइट पर जारी की जा रही है। आवेदकों के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी सूचना भेजी जा रही है।
प्रदेश से आए थे 10,058 वैध आवेदन
मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के मुताबिक इस बार प्रदेश से कुल 10,058 वैध आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 8,758 आवेदन सामान्य श्रेणी के थे। इसके अलावा 972 आवेदक 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के थे। 12 आवेदन 65 वर्ष से अधिक आयु की बिना मेहरम महिलाओं के और 65 आवेदन 45 वर्ष से अधिक आयु की बिना मेहरम महिलाओं के थे। हज-2025 की प्रतीक्षा सूची से जुड़े 251 आवेदक भी इस प्रक्रिया में शामिल थे।
1,300 आवेदकों को बिना कुर्रे मिला चयन
आरक्षित श्रेणियों में शामिल कुल 1,300 आवेदकों का चयन बिना कुर्रे किया गया। इनमें 972 वरिष्ठ नागरिक, 12 वरिष्ठ बिना मेहरम महिलाएं, 65 बिना मेहरम महिलाएं और 251 प्रतीक्षा सूची वाले आवेदक शामिल हैं। इसके बाद बची 4,698 सीटों के लिए सामान्य श्रेणी के 8,758 आवेदकों के बीच ऑनलाइन डिजिटल कुर्रा कराया गया। जिन आवेदकों का चयन नहीं हो सका, उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-एआई, डेटा साइंस, ब्लॉकचेन... नई इंजीनियरिंग ब्रांचों से छात्रों ने बनाई दूरी, सीएसई का दबदबा बरकरार
भोपाल में भी लाइव देखा गया चयन
हज यात्रियों और उनके परिवारों की सुविधा के लिए भोपाल स्थित हज हाउस में चयन प्रक्रिया का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, शहर मुफ्ती अब्दुल कलाम सहित बड़ी संख्या में हज आवेदक, सामाजिक प्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित रहे। चयनित यात्रियों को अब आगे की प्रक्रिया के लिए हज कमेटी की ओर से निर्धारित निर्देश और सूचना एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी।