सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bus strike backfires, buses empty in MP, double fare being charged from outbound passengers

Bhopal News: बस हड़ताल की हवा पड़ी उलटी, एमपी में बसें खाली, बाहर जाने वालों से वसूला जा रहा दोगुना किराया

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 02 Mar 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

होली से पहले 2 मार्च को घोषित बस हड़ताल भले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के बाद वापस ले ली गई, लेकिन इसकी घोषणा का असर अब भी दिखाई दे रहा है। भोपाल से प्रदेश के अंदर चलने वाली बसों में सवारियां कम हो गई हैं, क्योंकि यात्रियों ने असमंजस के चलते अपनी यात्राएं टाल दीं। वहीं दूसरी ओर, होली के चलते दूसरे राज्यों जैसे जयपुर, पुणे और अहमदाबाद जाने वाली बसों का किराया दोगुना तक बढ़ा दिया गया है। 

Bhopal News: Bus strike backfires, buses empty in MP, double fare being charged from outbound passengers
आईएसबीटी बस स्टैंड भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 होली से ठीक पहले बस ऑपरेटरों की हड़ताल की घोषणा अब उन्हीं पर भारी पड़ती दिख रही है। 2 मार्च को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी बंद की खबर ने यात्रियों में ऐसा असमंजस पैदा किया कि लोगों ने अपनी यात्राएं टाल दीं। भले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के बाद हड़ताल अंतिम समय में वापस ले ली गई, लेकिन उसका असर अब भी सड़कों पर साफ नजर आ रहा है।राजधानी भोपाल से छिंदवाड़ा, रायसेन, हरदा, बैतूल, इटारसी और नर्मदापुरम जाने वाली बसों में सवारियों की भारी कमी देखी जा रही है। हालत यह है कि कई बसें आधी खाली चल रही हैं। स्थानीय रूटों पर यात्रियों की संख्या घटने से संचालकों और कर्मचारियों की कमाई पर सीधा असर पड़ा है।
Trending Videos


बाहर जाने वालों पर ‘होली सरचार्ज’
जहां प्रदेश के अंदर बसें खाली दौड़ रही हैं, वहीं दूसरे राज्यों की ओर जाने वाली लग्जरी और स्लीपर बसों में हालात बिल्कुल उलट हैं। होली के कारण यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर निजी ऑपरेटरों ने किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है।भोपाल से जयपुर का किराया 700-800 रुपये से बढ़ाकर 1600-2000 रुपये तक वसूला जा रहा है। भोपाल से पुणे का किराया 1300-1500 रुपये से बढ़कर 1600-1800 रुपये तक पहुंच गया है।भोपाल से अहमदाबाद का किराया 800-1000 रुपये से बढ़कर 1200-1600 रुपये तक लिया जा रहा है।यात्रियों का आरोप है कि त्योहार की मजबूरी का खुला फायदा उठाया जा रहा है और किराए में बढ़ोतरी पर कोई नियंत्रण नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में गर्म हुआ मौसम, 35 डिग्री पार पहुंचा पारा, अप्रैल-मई में हाल और बेहाल होने के संकेत


दोहरी मार में यात्री
एक तरफ हड़ताल की घोषणा ने यात्रियों का भरोसा तोड़ा, तो दूसरी ओर त्योहार के मौके पर बढ़े किराए ने उनकी जेब ढीली कर दी। प्रदेश के अंदर बस ऑपरेटर सवारियों को तरस रहे हैं, जबकि राज्य से बाहर जाने वालों से मोटी कमाई की जा रही है। कुल मिलाकर, हड़ताल की रणनीति ने बाजार का गणित बिगाड़ दिया है।

यह भी पढ़ें-नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट, 27,746 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; निमाड़ के विकास को नई रफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed