पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Collector and Police Commissioner take to the streets to improve Bhopal's traffic system; action

Bhopal News: भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर,जाम वाले चौराहों पर एक्शन

Fri, 03 Jul 2026 05:22 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 03 Jul 2026 05:22 PM IST
सार

भोपाल में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने प्रमुख चौराहों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लेफ्ट टर्न बाधामुक्त करने, जेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक संकेतकों को व्यवस्थित करने तथा जाम वाले हॉटस्पॉट्स पर तत्काल सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के सख्त पालन पर जोर दिया।

विज्ञापन
Bhopal News: Collector and Police Commissioner take to the streets to improve Bhopal's traffic system; action
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आया। शुक्रवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार खुद सड़क पर उतरे और शहर के प्रमुख चौराहों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पॉलिटेक्निक चौराहा, डिपो चौराहा, स्मार्ट सिटी मार्ग और बागसेवनिया चौराहे पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए मौके पर ही कई अहम निर्देश दिए।
विज्ञापन


लेफ्ट टर्न को बाधामुक्त बनाने पर जोर
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई चौराहों पर लेफ्ट टर्न बाधित होने से अनावश्यक जाम की स्थिति बन रही है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख चौराहों पर लेफ्ट टर्न को पूरी तरह बाधामुक्त बनाया जाए, ताकि वाहन बिना रुके आसानी से निकल सकें और ट्रैफिक का दबाव कम हो।
विज्ञापन


जेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक संकेतकों को दुरुस्त करने के निर्देश
कलेक्टर ने संबंधित विभागों को जेब्रा क्रॉसिंग को स्पष्ट रूप से चिन्हित करने, ट्रैफिक साइन बोर्ड लगाने और सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी संकेतकों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रियों और वाहन चालकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम वाले हॉटस्पॉट्स पर होगा तत्काल सुधार
कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी मार्ग और डिपो चौराहे सहित उन स्थानों का भी निरीक्षण किया, जहां रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। अधिकारियों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, स्मार्ट सिटी और यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से इन हॉटस्पॉट्स पर तत्काल सुधार कार्य शुरू किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-मानसून ने पकड़ी रफ्तार, एमपी में चार दिन होगी भारी बारिश, खंडवा और हरदा में रेड अलर्ट



सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जहां जरूरत होगी, वहां इंजीनियरिंग सुधार, बैरिकेडिंग, संकेतक और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। साथ ही यातायात नियमों का सख्ती से पालन भी सुनिश्चित कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें-भोपाल में महिला कांग्रेस का सद्बुद्धि यज्ञ: राम मंदिर चंदे के हिसाब की मांग,दिग्विजय बोले-अयोध्या कोर्ट जाएंगे


आम लोगों से भी सहयोग की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित लेन में वाहन चलाएं, गलत दिशा में वाहन न ले जाएं और सड़क पर अतिक्रमण या अव्यवस्था पैदा करने से बचें। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन और जनता के सहयोग से ही शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। संयुक्त निरीक्षण के दौरान नगर निगम, स्मार्ट सिटी, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed