फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Digvijaya invites Mohan Bhagwat to join a foot march; urges RSS and VHP to extend support for the

Bhopal News: दिग्विजय ने मोहन भागवत को पदयात्रा का दिया न्योता, बोले- धर्म की रक्षा के लिए RSS-VHP करें समर्थन

Sun, 05 Jul 2026 03:16 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 05 Jul 2026 03:16 PM IST
सार

2 अक्टूबर से महाकाल मंदिर (उज्जैन) से राम मंदिर (अयोध्या) तक पदयात्रा निकालेंगे दिग्विजय सिंह। यात्रा को गैर-राजनीतिक बताया, किसी दल का झंडा नहीं रहेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में मोहन भागवत को साथ चलने का निमंत्रण दिया और आरएसएस-वीएचपी से समर्थन मांगा।

विज्ञापन
Bhopal News: Digvijaya invites Mohan Bhagwat to join a foot march; urges RSS and VHP to extend support for the
मोहन भागवत और दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत को अपनी प्रस्तावित पदयात्रा में शामिल होने का सार्वजनिक निमंत्रण देकर प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मोहन भागवत से 2 अक्टूबर 2026 को उज्जैन से शुरू होने वाली पदयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। साथ ही आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) से भी इस यात्रा का समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन


विज्ञापन

यह है दिग्विजय सिंह का पोस्ट
दिग्विजय सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, धन्यवाद मोहन भगवत जी। धर्म की रक्षा करने के लिए और धर्म को चंदा चोरों से बचाने के लिए RSS व VHP को आगे आकर मेरी महाकाल मंदिर से लेकर राम मंदिर तक की पदयात्रा का समर्थन करना चाहिए। मैं आपसे निजी तौर पर 2 अक्टूबर 2026 को हमारी उज्जैन से अयोध्या तक की पदयात्रा में शामिल होने का निवेदन कर रहा हूँ। जय सिया राम।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 अक्टूबर से महाकाल से राम मंदिर तक यात्रा
दिग्विजय सिंह ने घोषणा की है कि उनकी पदयात्रा 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर से शुरू होकर अयोध्या के राम मंदिर तक जाएगी। उनका कहना है कि यह पूरी तरह गैर-राजनीतिक यात्रा होगी और इसमें किसी भी राजनीतिक दल का झंडा या बैनर नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे। साथ ही पूरी यात्रा के दौरान फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), व्हाट्सएप सहित किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा में वे सभी रामभक्त शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था।

चंदे और चढ़ावे को लेकर उठाए सवाल
दिग्विजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट और उज्जैन के तीर्थ क्षेत्र में चंदे और चढ़ावे में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि धर्मस्थलों की आस्था और श्रद्धालुओं के चंदे की पारदर्शिता सुनिश्चित होना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर वे यह पदयात्रा निकाल रहे हैं।दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 1.11 लाख रुपये का चंदा दिया था। अब वे कानूनी सलाह लेकर अदालत में याचिका दायर करेंगे, ताकि उनका चंदा वापस मिले। उन्होंने कहा कि यदि चंदा वापस मिलता है तो वह राशि रामालय ट्रस्ट को सौंप देंगे।


बंगले के बाहर लगाया पोस्टर
पदयात्रा की घोषणा के साथ ही दिग्विजय सिंह ने अपने भोपाल स्थित सरकारी आवास के बाहर एक पोस्टर भी लगवाया है। पोस्टर पर लिखा है चंदा चोरों और चढ़ावा चोरों का मेरे निवास पर प्रवेश निषेध है। इस पोस्टर को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें-शिवपुरी को मिलेगी बड़ी औद्योगिक सौगात, 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस प्लांट का आज होगा शिलान्यास

अब संघ की प्रतिक्रिया पर नजर
दिग्विजय सिंह के सार्वजनिक निमंत्रण और सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अब सभी की निगाहें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और संघ की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। यदि इस निमंत्रण पर कोई जवाब आता है तो यह मामला राजनीतिक रूप से और अधिक चर्चा का विषय बन सकता है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed