सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Seven trips of Bhopal-Jodhpur Express cancelled, route of many trains changed, shock to rail pass

Bhopal News: भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के सात फेरे रद्द, कई ट्रेनों का रास्ता बदला, मई में रेल यात्रियों को झटका

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 10 Mar 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड कार्य के कारण मई में कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे रद्द किए गए हैं, जबकि जबलपुर-अजमेर और नागपुर-जयपुर सहित कई ट्रेनों का मार्ग और संचालन आंशिक रूप से बदला गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

Bhopal News: Seven trips of Bhopal-Jodhpur Express cancelled, route of many trains changed, shock to rail pass
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मई महीने में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने जानकारी दी है कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कनकपुरा स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से चलने वाली और यहां से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेल प्रशासन के अनुसार इस कार्य के कारण मई माह में भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के कुल 7 फेरे रद्द कर दिए गए हैं, जबकि कुछ अन्य ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से बदला जाएगा।
Trending Videos


भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे निरस्त
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई को कुल 7 फेरे रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई को 7 फेरे निरस्त रहेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और कहा है कि यह कार्य भविष्य में ट्रेनों की सुरक्षा, गति और बेहतर संचालन के लिए किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल-रेस्त्रां और मैरिज गार्डन के मालिक चिंतित


इन ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित
गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 3 से 5 मई, 8 मई और 11 से 14 मई तक जबलपुर से चलकर केवल जयपुर तक ही जाएगी। इस दौरान जयपुर और अजमेर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस 4 से 6 मई, 9 मई और 12 से 15 मई तक अजमेर के स्थान पर जयपुर से चलेगी।
गाड़ी संख्या 22175 नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस 14 मई को नागपुर से चलकर केवल अजमेर तक ही जाएगी।
गाड़ी संख्या 22176 जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस 15 मई को जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed