सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav reviews gas and food supplies amid Gulf crisis, says there is no shortage anywhere in t

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 10 Mar 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

खाड़ी देशों में बनी परिस्थितियों के बीच मध्य प्रदेश में खाद्य सामग्री, गैस और तेल की आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपूर्ति पर्याप्त है और व्यवस्था की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई जाएगी।

MP News: CM Dr. Yadav reviews gas and food supplies amid Gulf crisis, says there is no shortage anywhere in t
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में खाद्य सामग्री, गैस और तेल की आपूर्ति को लेकर किसी तरह की कमी नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं और आम लोगों को किसी भी तरह की घबराहट या चिंता करने की जरूरत नहीं है। मंगलवार को मंत्रालय में खाड़ी देशों में जंग से बनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए और लोगों तक आवश्यक वस्तुएं नियमित रूप से पहुंचती रहें।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  ईरान- इजरायल जंग: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल-रेस्त्रां और मैरिज गार्डन के मालिक चिंतित
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सदस्यीय मंत्री और अधिकारियों की समिति 
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और उसके मार्गदर्शन में देश के साथ मध्य प्रदेश में भी आपूर्ति से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए तीन सदस्यीय मंत्रियों और अधिकारियों की एक समिति बनाई जा रही है, जो प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करेगी और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाएगी।

ये भी पढ़ें- MP News: मल्होत्रा से पहले तीन भाजपा विधायकों का चुनाव भी हो चुका शून्य, एक को मिली राहत, दो की विधायकी गई

हेल्पलाइन नंबर पर 255 लोगों ने संपर्क किया
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों, खासकर मध्य प्रदेश के लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार के संपर्क में है। राज्य सरकार की हेल्पलाइन पर अब तक 255 लोगों ने संपर्क किया है और उनकी सुरक्षित स्वदेश वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, प्रभारी मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति रश्मि अरुण शमी, सचिव परिवहन एवं आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed