सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Gangster arrested from groom's pavilion in Bhopal, accused of kidnapping priest and demanding ransom

MP News: भोपाल में गैंगस्टर दूल्हा मंडप से गिरफ्तार, पुजारी का अपहरण कर आठ लाख की फिरौती मांगने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 11 Mar 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित गैंग के सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्डी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुजारी का अपहरण कर मारपीट करते हुए उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर आठ लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे।

MP News: Gangster arrested from groom's pavilion in Bhopal, accused of kidnapping priest and demanding ransom
भोपाल में गैंगस्टर दूल्हा मंडप से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल में कोहेफिजा पुलिस ने एक संगठित गैंग के सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्डी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को उसकी शादी समारोह के दौरान मंडप से ही हिरासत में लिया। आरोप है कि गैंग ने एक पुजारी का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर मारपीट की और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर आठ लाख रुपये की फिरौती मांग ली थी। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक लालघाटी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है और पुजारी का काम करता है। सोमवार रात कुछ लोग उसके घर पहुंचे। आरोप है कि गैंग से जुड़ी एक युवती ने घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया और शोर मचाने लगी। इसके बाद कई युवक घर में घुस आए और पुजारी पर झूठे आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। 
Trending Videos


इल्लीगल नाम से गैंग चलाता था
जांच में यह भी सामने आया है कि वह ‘इल्लीगल’ नाम से एक गैंग चलाता था, जिसमें 15 से अधिक युवक और एक युवती शामिल हैं। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और गिरोह की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  LPG Crisis: भोपाल में छोटी दुकानों पर ताले, ट्रेनों में बंद हुआ खाना, घरेलू सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइनें

50 हजार रुपए ट्रांसफर कराने के बाद छोड़ा 
इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को जबरन एक वाहन में बैठाकर शहर के एक अन्य स्थान पर ले जाकर कमरे में बंधक बना लिया। वहां उसे धमकाया गया कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसे दुष्कर्म के केस में फंसा दिया जाएगा। जान बचाने के लिए पीड़ित से आठ लाख रुपये की मांग की गई। बताया गया कि पीड़ित के भाई से आरोपियों ने तुरंत 50 हजार रुपये ट्रांसफर कराने के बाद उसे छोड़ दिया और बाकी रकम किस्तों में देने को कहा। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था और पुलिस में शिकायत करने पर उसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

ये भी पढ़ें-  MP News: जीतू पटवारी बोले-जल संसाधन विभाग में कुछ कंपनियों को बार-बार मिल रहा टेंडर, CBI में करेंगे शिकायत

35 से ज्यादा आपराधिक मामले है दर्ज 
पीड़ित आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद सीधे कोहेफिजा थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात एफआईआर दर्ज की और अगले दिन दोपहर एयरपोर्ट रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में पहुंचकर मुख्य आरोपी आकाश उर्फ भूरा हड्डी को उसकी शादी के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी आकाश वाजपेयी नगर क्षेत्र का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में वह एक हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया था। 

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: राष्ट्रीय महिला आयोग की 50 मामलों जनसुनवाई, पत्नी बोली- सगी बहन से संबंध बनाता है पति

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed