सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Trouble with gas cylinders, server down halts online booking; minister says sufficient stock is avai

MP News: गैस सिलिंडर को लेकर परेशानी, सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन बुकिंग ठप; मंत्री बोले-पर्याप्त स्टॉक मौजूद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 12 Mar 2026 05:44 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई सीमित होने के बीच अब घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग में भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। ऑनलाइन सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा, हालांकि सरकार का कहना है कि प्रदेश में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
 

MP News: Trouble with gas cylinders, server down halts online booking; minister says sufficient stock is avai
गैस सिलिंडर । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई पर रोक के बीच घरेलू सिलिंडर के लिए भी लोग परेशान होने लगे हैं। ऑनलाइन बुकिंग बंद होने से उपभोक्ता परेशान होकर एजेंसी पहुंच रहे हैं। गैस एजेंसियों का कहना है कि बुकिंग सिस्टम का सर्वर डाउन होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। यहीं नहीं बुकिंग होने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कई जगह लोगों और एजेंसियों के कर्मचारियों के बीच बहस की स्थिति भी बन रही हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त संख्या में गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। 

Trending Videos


इसके उलट जमीनी स्थिति अलग दिखाई दे रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनकी बुकिंग कई दिनों पहले होने के बावजूद उनको सिलिंडर नहीं मिल रहा। उनको कंपनी से सप्लाई नहीं होने की बात कही जा रही है। वहीं, कुछ का कहना है कि कंपनी के ऑनलाइन बुकिंग सर्वर पर दिक्कत आने से उनको एजेंसी के चक्कर लगाना पड़ रहा हैं। यह स्थिति शाहपुरा, टीटी नगर, जहांगीराबाद, बागसेवनिया समेत कई इलाकों में बनी हुई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम यादव की घोषणा- दमोह के हटा का नाम बदलकर ‘शिवकाशी’ होगा, 405 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक: मंत्री 
इधर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि एलपीजी उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। मंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वितरक स्तर पर एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में न होने दी जाए। इसके लिए जिला स्तर पर खाद्य विभाग, ऑयल कंपनियों और गैस वितरकों के साथ नियमित बैठक कर स्थिति की समीक्षा करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें-  युद्ध का असर अब ग्वालियर की शादियों पर: कमर्शियल सिलिंडर की कमी से कैटरर्स परेशान, नई बुकिंग पर खड़े किए हाथ

वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल की सलाह
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर अन्य वाणिज्यिक उपभोक्ताओं जैसे होटल, मॉल, औद्योगिक इकाइयों और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई सीमित की गई है। प्रशासन ने बड़े व्यावसायिक उपभोक्ताओं को उपलब्ध स्टॉक का विवेकपूर्ण उपयोग करने और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक ईंधन स्रोतों का उपयोग करने की सलाह भी दी है। राज्य सरकार का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed