फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: NSUI protests over student issues; marches to and lays siege to the Police Commissioner's office; clas

Bhopal: छात्रों के मुद्दों पर NSUI का प्रदर्शन, मार्च निकाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय का किया घेराव,पुलिस से झड़प

Sat, 04 Jul 2026 06:02 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 04 Jul 2026 06:02 PM IST
सार

एनएसयूआई ने शनिवार को छात्रों के मुद्दों को लेकर जिंसी चौराहे से पुलिस कमिश्नर कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। बाद में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते हुए नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Bhopal: NSUI protests over student issues; marches to and lays siege to the Police Commissioner's office; clas
एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रों के मुद्दों को लेकर शनिवार को राजधानी भोपाल में एनएसयूआई और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने छात्रों की गूंज अभियान के तहत विरोध मार्च निकाला। जिंसी चौराहे से शुरू हुआ मार्च पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने घेराव कर पुलिस आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस ने मार्च को रोकने की कोशिश की, जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। प्रदर्शन का नेतृत्व अभियान समन्वयक डॉ. अंशुल त्रिवेदी और शामी मसूद ने किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन


ज्ञापन में रखीं ये प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन में कहा कि नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों का परीक्षा प्रणाली से भरोसा कमजोर किया है। उनका आरोप है कि इन घटनाओं के बाद भी जिम्मेदारी तय नहीं की गई। ज्ञापन में मांग की गई कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही विफलताओं और छात्रों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भोपाल जिले से जिला बदर करने के लिए वैधानिक कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होना जरूरी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कांग्रेस में अनुशासन का डंडा: पार्टी विरोधी बयान देने वाले नेताओं पर एक्शन शुरू, जिलाध्यक्ष तैयार करेंगे सूची
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों का भरोसा लौटा जाए

अभियान समन्वयक डॉ. अंशुल त्रिवेदी ने कहा कि लगातार पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों ने युवाओं का विश्वास तोड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए जवाबदेही तय करनी चाहिए। शामी मसूद ने कहा कि छात्रों की गूंज अभियान का उद्देश्य निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था, जवाबदेह शिक्षा प्रणाली और छात्रों के सुरक्षित भविष्य की मांग को बुलंद करना है। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 19 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नाले उफान पर


मार्च के दौरान पुलिस से झड़प
पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने का प्रयास किया। आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हल्की झड़प हुई। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, फैजल नईम, अंकित दुबे, मोहित सक्सेना, आदित्य चनाल सहित कांग्रेस, एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed