फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Second e-Pravesh list released; colleges allotted to 1.25 lakh students; seats will be cancelled if fe

Bhopal: ई-प्रवेश की दूसरी सूची जारी, 1.25 लाख छात्रों को कॉलेज आवंटित, 13 जून तक फीस नहीं भरी तो सीट होगी रद्द

Sun, 07 Jun 2026 05:46 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 07 Jun 2026 05:46 PM IST
सार

उच्च शिक्षा विभाग ने ई-प्रवेश 2026-27 की दूसरी आवंटन सूची जारी कर दी है। प्रदेश के 1.25 लाख से अधिक विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित हुए हैं। चयनित छात्रों को 13 जून तक फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा, अन्यथा सीट निरस्त हो जाएगी।

विज्ञापन
Bhopal: Second e-Pravesh list released; colleges allotted to 1.25 lakh students; seats will be cancelled if fe
बीयू भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी और निजी महाविद्यालयों में प्रवेश का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ई-प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण की आवंटन सूची जारी कर दी है। इस चरण में 1 लाख 25 हजार 917 विद्यार्थियों को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉलेज आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


यूजी में 93 हजार से ज्यादा, पीजी में 32 हजार छात्रों को मिला मौका
जारी आंकड़ों के अनुसार स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों के लिए 93 हजार 546 विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई है, जबकि स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में 32 हजार 371 छात्रों को महाविद्यालय आवंटित हुए हैं। दूसरे चरण की सूची जारी होने के बाद अब प्रवेश प्रक्रिया का अगला चरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन


7 से 13 जून तक जमा करनी होगी फीस
उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित हुआ है, उन्हें 7 जून से 13 जून 2026 के बीच निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी। तय समय सीमा के भीतर फीस जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों की सीट स्वतः निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'
यह भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के संकेत, अगले चार दिन आंधी-बारिश, 9-10 जून को लू का अलर्ट



समय सीमा चूकने पर नहीं मिलेगा मौका

विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर लें। विभाग का कहना है कि सीट आवंटन और प्रवेश संबंधी सभी जानकारी ई-प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है, इसलिए छात्र नियमित रूप से पोर्टल की जानकारी देखते रहें।

यह भी पढ़ें-शहर में कचरा फेंकना अब पड़ सकता है महंगा, नए नियमों पर 9 जून को निगम परिषद में होगा मंथन


कॉलेजों में दाखिले की रफ्तार तेज
दूसरे चरण की आवंटन सूची जारी होने के साथ ही प्रदेशभर के महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। अब नजर उन विद्यार्थियों पर रहेगी जिन्हें इस चरण में सीट मिली है और वे निर्धारित समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करते हैं या नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed