फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Two-year wait ends; 5,017 new teachers receive appointment letters and will take charge of schools fro

Bhopal: दो साल का इंतजार खत्म, 5017 नए शिक्षकों को मिली नियुक्ति, नए सत्र से संभालेंगे स्कूलों की जिम्मेदारी

Sat, 04 Jul 2026 09:54 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 04 Jul 2026 09:54 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में शिक्षक चयन परीक्षा-2024 के तहत चयनित 5017 अभ्यर्थियों को आखिरकार नियुक्ति मिल गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 4067 माध्यमिक और 950 प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। दो साल के इंतजार के बाद चयनित शिक्षक अब इसी शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में पढ़ा सकेंगे।

विज्ञापन
Bhopal: Two-year wait ends; 5,017 new teachers receive appointment letters and will take charge of schools fro
डीपीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे 5017 चयनित अभ्यर्थियों को आखिरकार नियुक्ति मिल गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। संभागीय संयुक्त संचालकों के माध्यम से नियुक्ति पत्र जारी किए गए, जिससे नए शिक्षक मौजूदा शैक्षणिक सत्र से ही विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे सकेंगे।
विज्ञापन


4067 माध्यमिक और 950 प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति
जारी आदेशों के अनुसार कुल 5017 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनमें 4067 माध्यमिक शिक्षक और 950 प्राथमिक शिक्षक शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षक के रूप में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, खेल तथा गायन-वादन विषयों के लिए नियुक्तियां हुई हैं। वहीं प्राथमिक स्तर पर खेल, नृत्य और गायन-वादन विषयों के शिक्षकों को पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन


भर्ती पूरी होने में लगे दो साल
ये सभी अभ्यर्थी शिक्षक चयन परीक्षा-2024 के माध्यम से चयनित हुए थे। परीक्षा परिणाम आने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया लंबी खिंचने से अभ्यर्थियों में नाराजगी थी। कई बार उन्होंने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किए। इसके बाद विभाग ने विद्यालय विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी कराई, जिसकी अंतिम तिथि 21 जून तय की गई थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सत्र में मिलेगी शिक्षकों की उपलब्धता
लोक शिक्षण संचालनालय ने नए शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के उद्देश्य से नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाई। विभागीय स्तर पर लंबित प्रक्रियाओं का निराकरण करने के बाद संभागीय संयुक्त संचालकों को समय पर नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।


यह भी पढ़ें- पार्टी विरोधी बयान देने वाले नेताओं पर एक्शन शुरू, जिलाध्यक्ष तैयार करेंगे सूची


शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नव-नियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनसे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए शिक्षक विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed