फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Youth Congress's 'Aastha ki Nyay Yatra' (March for Justice regarding Faith) over the Ram Mandir donati

Bhopal: राम मंदिर चंदा विवाद पर युवा कांग्रेस की आस्था की न्याय यात्रा,भोपाल से अयोध्या तक पदयात्रा की चेतावनी

Sun, 05 Jul 2026 03:49 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 05 Jul 2026 03:49 PM IST
सार

भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को युवा कांग्रेस ने श्री राम में आस्था, आस्था की न्याय यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान राम मंदिर के चंदे में कथित अनियमितताओं की न्यायिक जांच, मंदिर समिति पर एफआईआर और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई। नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो भोपाल से अयोध्या तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
Bhopal: Youth Congress's 'Aastha ki Nyay Yatra' (March for Justice regarding Faith) over the Ram Mandir donati
भोपाल में आस्था की न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर में कथित अनियमितताओं के विरोध में युवा कांग्रेस ने रविवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में श्री राम में आस्था, आस्था की न्याय यात्रा निकाली। विधानसभा अध्यक्ष रितेश सोनी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। पंचवटी मार्केट स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई यात्रा शक्ति नगर, साकेत नगर, एम्स चौराहा, पिपलिया पेंदे खां और बरखेड़ा पठानी होते हुए हनुमान मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को पूरे मामले की जानकारी देते हुए समर्थन भी मांगा।
विज्ञापन


न्यायिक जांच और एफआईआर की मांग
युवा कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि राम मंदिर के चंदे में हुई कथित गड़बड़ी की जांच किसी सिटिंग जज या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए। साथ ही मंदिर समिति के सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। नेताओं का कहना था कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के चंदे में किसी भी तरह की अनियमितता सामने आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, आधे प्रदेश में आज भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन



भोपाल से अयोध्या तक पदयात्रा की चेतावनी
यात्रा के दौरान युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित समिति के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आगामी दिनों में भोपाल से अयोध्या तक पदयात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। यात्रा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित खत्री, दीप्ति सिंह, पार्षद जीत राजपूत, अभिषेक शर्मा, गिरीश साहू, सुशील प्रजापति, उपेंद्र, देवेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि आस्था से जुड़े इस मुद्दे पर न्याय मिलने तक उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed