सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Census 2027: 24 million houses digitally surveyed in MP in first phase; Jabalpur has highest number of locked

जनगणना-2027: MP में पहला चरण में 2.40 करोड़ मकानों का डिजिटल सर्वे; जबलपर में सबसे ज्यादा घर में लगे मिले ताले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 01 Jun 2026 06:40 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण का फील्ड वर्क सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। एक महीने चले डिजिटल सर्वे में 2.40 करोड़ से अधिक मकानों की गणना कर प्रदेश ने 100.99 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है।

Census 2027: 24 million houses digitally surveyed in MP in first phase; Jabalpur has highest number of locked
जनगणना।
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत मकानसूचीकरण एवं मकान गणना (एचएलओ) का फील्ड वर्क निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। एक मई से 30 मई तक चले इस अभियान में प्रदेशभर के 2.40 करोड़ से अधिक मकानों का डिजिटल सर्वे किया गया। खास बात यह रही कि सर्वेक्षण में अनमानित संख्या से अधिक मकानों को कवर किया गया, जिससे प्रदेश का प्रदर्शन 100.99 प्रतिशत दर्ज हुआ। जनगणना संचालनालय के अनुसार प्रदेश में 1.37 लाख से अधिक हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में 1.24 लाख से ज्यादा प्रगणकों ने घर-घर पहुंचकर जानकारी एकत्र की। सर्वे के दौरान 2 करोड़ 38 लाख 33 हजार मकानों को कवर करने का लक्ष्य था, जबकि वास्तविक रूप से 2 करोड़ 40 लाख 69 हजार से अधिक मकानों की गणना की गई।


ये भी पढ़ें-  पॉक्सो केस की एफआईआर के बाद युवा आईपीएस पर गिरी गाज: आधी रात आदेश जारी कर एसीपी मनीष भारद्वाज पीएचक्यू अटैच
विज्ञापन
विज्ञापन


जबलपुर में सबसे ज्यादा घरों में लगे मिले ताले
जिलों में सर्वे के दौरान जबलपुर में सबसे ज्यादा घरों में ताले लगे मिले। जबलपुर में 4 हजार से ज्यादा घरों में ताले लगे मिले। इसके अलावा इंदौर, भोपाल और छतरपुर में दूसरे शहरों की तुलना में घरों में ताले लगे मिले। सिंगरौली  जिले ने निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 105.46 प्रतिशत मकानों का सर्वे पूरा किया। इसके बाद इंदौर नगर निगम क्षेत्र 104.28 प्रतिशत और  राजगढ़, ग्वालियर, इंदौर और गुना जैसे जिलों ने भी लक्ष्य से अधिक मकानों का सर्वे कर बेहतर प्रदर्शन किया। भोपाल नगर निगम क्षेत्र में 7.57 लाख से अधिक मकानों का सर्वे किया गया।  
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: शाजापुर को 388 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया 43 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

डिजिटल तरीके से हुई पूरी गणना
इस बार जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रही। प्रगणकों ने मोबाइल एप के माध्यम से मकानों, परिवारों और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित जानकारी दर्ज की। पूरी प्रक्रिया की निगरानी ऑनलाइन पोर्टल से की गई, जिससे कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। यह अभियान 1 मई से 30 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया गया, जिसके दौरान प्रगणकों ने घर-घर जाकर मकानों, परिवारों, उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से जुड़ी जानकारी एकत्र की। इस बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की गई। प्रगणकों ने मोबाइल ऐप के जरिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित 33 बिंदुओं पर जानकारी दर्ज की। साथ ही फील्ड कार्य की निगरानी भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की गई, जिससे कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मन की बात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, शहर आने वाले किसानों को मिलेंगे हेलमेट

15 हजार कर्मचारियों को रिजर्व रखा 
प्रदेश के 55 जिलों, 449 तहसीलों, 425 नगरीय निकायों और 54,923 गांवों में यह अभियान संचालित किया गया। इसके लिए 1.37 लाख से अधिक मकानसूचीकरण ब्लॉक बनाए गए थे, जिनमें 1.44 लाख से ज्यादा प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने कार्य किया। इसके अलावा लगभग 15 हजार कर्मचारियों को रिजर्व के रूप में रखा गया था। जनगणना अधिकारियों के अनुसार, नागरिकों द्वारा दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारियां जनगणना अधिनियम-1948 और जनगणना नियमावली-1990 के तहत पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। इन आंकड़ों का उपयोग केवल नीति निर्माण और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-  MP News: कैलाश नारायण सारंग जयंती पर तीन दिवसीय सेवा अभियान, भोपाल में होंगे सम्मान और जनकल्याण के कार्यक्रम

दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा
पहले चरण से पूर्व 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना अभियान भी चलाया गया था, जिसमें प्रदेश के 7 लाख से अधिक परिवारों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कराई। अब जनगणना-2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। इस चरण में जनसंख्या गणना का कार्य होगा, जिसमें प्रत्येक परिवार के सदस्यों से विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed