फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress meeting ahead of Rajya Sabha polls: Deliberations on preventing cross-voting; Kamal Nath says this is

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बैठकः क्रॉस वोटिंग रोकने पर मंथन, कमलनाथ बोले-यह हम सबकी प्रतिष्ठा का चुनाव

Sat, 06 Jun 2026 08:56 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 06 Jun 2026 08:56 PM IST
सार

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चुनावी रणनीति, विधायकों की एकजुटता और क्रॉस वोटिंग रोकने पर चर्चा हुई। कमलनाथ ने इसे पूरे कांग्रेस परिवार की प्रतिष्ठा का चुनाव बताया, जबकि पार्टी नेताओं ने मीनाक्षी नटराजन की जीत का भरोसा जताया।

विज्ञापन
Congress meeting ahead of Rajya Sabha polls: Deliberations on preventing cross-voting; Kamal Nath says this is
पीसीसी में विधायक दल की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विधायक दल की अहम बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया। बैठक में विधायकों को एकजुट रहने और पार्टी प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं और भाजपा की संभावित रणनीति को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बताया।
विज्ञापन


एक घंटे देरी से पहुंचे कई विधायक
शाम 5 बजे बुलाई गई विधायक दल की बैठक में कई विधायक करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जयवर्धन सिंह, वीर सिंह भूरिया और निर्मला सप्रे बैठक में शामिल नहीं हुए। कमलनाथ ने हालांकि वर्चुअल माध्यम से बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन


कमलनाथ बोले- यह सिर्फ मीनाक्षी नहीं, हम सबका चुनाव
बैठक को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि सभी नेताओं और विधायकों को कांग्रेस के चुनाव चिन्ह और पार्टी की प्रतिष्ठा का ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल मीनाक्षी नटराजन का चुनाव नहीं है, बल्कि कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और पूरे कांग्रेस परिवार की प्रतिष्ठा का चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी रणनीति और एकजुटता पर जोर
इंदिरा भवन में आयोजित बैठक में कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन, कमलेश्वर पटेल सहित विधायक दल और संगठन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में मतदान की रणनीति, विधायकों के समन्वय और चुनावी प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा हुई।

उमंग सिंघार का दावा- सभी विधायक साथ
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस विधायक दल पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित की गई मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में सभी विधायक मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने भाजपा के दावों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी चुनाव जीतने की स्थिति में है।

जीतू पटवारी ने मीनाक्षी को बताया गांधीवादी विचारों का चेहरा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन गांधीवादी विचारधारा, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ राजनीति की प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें वैचारिक राजनीति और जनसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें-तीसरी सीट पर भाजपा का प्रत्याशी उतारने का फिलहाल कोई विचार नहीं; प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल बोलें



भोपाल पहुंचीं मीनाक्षी, स्वागत में नहीं दिखी भीड़
राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन शनिवार को भोपाल पहुंचीं। पहले उन्होंने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मुलाकात की और बाद में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर नामांकन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कीं। पीसीसी में उनके स्वागत के लिए सीमित संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने चुनाव आयोग कार्य विभाग के प्रभारी जेपी धनोपिया के साथ नामांकन संबंधी दस्तावेजों की तैयारी भी की।

यह भी पढ़ें-हर चुनौती का सामना करेंगे, लोकतंत्र की जीत होगी', कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी बोलीं


संविधान और विचारधारा की लड़ाई बताया चुनाव
मीनाक्षी नटराजन ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह चुनाव केवल एक सीट का नहीं बल्कि संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed