सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress's Unique Protest Against CM's Statement: Eschewing Effigy Burning, Congress Adopts the Gandhian Path

सीएम के बयान पर कांग्रेस का अनोखा विरोध: पुतला दहन छोड़ कांग्रेस ने अपनाया गांधीवादी रास्ता,किया सद्बुद्धि हवन

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 01 Jun 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव की टिप्पणी के विरोध में भोपाल के कोलार क्षेत्र में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंदाकिनी चौराहे पर हवन-पूजन कर मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की और गांधीवादी तरीके से विरोध दर्ज कराया। 

Congress's Unique Protest Against CM's Statement: Eschewing Effigy Burning, Congress Adopts the Gandhian Path
कांग्रेस का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच छिड़ी सियासी जुबानी जंग अब नए रंग में दिखाई दे रही है। राजधानी भोपाल के कोलार स्थित मंदाकिनी चौराहे पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की सद्बुद्धि के लिए हवन-पूजन कर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ने इसे गांधीवादी विरोध बताते हुए कहा कि नफरत का जवाब नफरत से नहीं, बल्कि प्रार्थना और विचारों से दिया जाएगा।


जीतू पटवारी पर टिप्पणी के विरोध में जुटे कांग्रेस नेता
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना की मौजूदगी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी का विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-80 किलो की डमी लेकर सीन री-क्रिएट करने पहुंची सीबीआई, गिरीबाला व समर्थ भी साथ
विज्ञापन
Trending Videos



महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर किया विरोध

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में महात्मा गांधी की तस्वीरें लेकर रघुपति राघव राजा राम का भजन गाया। इसके बाद हवन में आहुति देकर भगवान श्रीराम से मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां और अमर्यादित भाषा स्वीकार्य नहीं हैं।

यह भी पढ़ें-आंधी-बारिश के साथ जून की शुरुआत, 20 के बाद मॉनसून की होगी एंट्री,अगले 4 दिन बदला रहेगा मौसम


घृणा नहीं, गांधी का रास्ता
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर संघर्ष करती रहेगी, लेकिन विरोध का तरीका अहिंसक और लोकतांत्रिक ही रहेगा। इसी संदेश के तहत पुतला दहन या उग्र प्रदर्शन की बजाय सद्बुद्धि हवन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया और कहा कि जनता के मुद्दे उठाने वाले नेताओं पर व्यक्तिगत हमले लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के बयान पर नाराजगी भी जताई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed