सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Criminals who robbed women by pushing them off a moving scooter were arrested, the headman was absconding.

भोपाल में सनसनी: महिलाओं को गिराकर पर्स लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में स्कूटी सवार महिलाओं से पर्स लूटकर उन्हें गिराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार हुए, जबकि सरगना फरार है। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर घायल हुईं, पुलिस ने बाइक और सामान बरामद कर जांच तेज की।

Criminals who robbed women by pushing them off a moving scooter were arrested, the headman was absconding.
घायल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

चलती स्कूटी से महिलाओं को गिराकर पर्स लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह का मुखिया और तीसरा आरोपी अब भी फरार है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक और अन्य सामान बरामद कर लिया है। फरार आरोपी यूसुफ कुख्यात बदमाश बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति ठाकुर (38), निवासी पुष्पा नगर, ऐशबाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। उनकी पड़ोसन कस्तूरी राठौर (46) के साथ 12 अप्रैल की रात वे अपनी सहेली नीतू शर्मा से मिलने नरेला शंकरी गई थीं। रात करीब 10 बजे दोनों स्कूटी से रायसेन रोड होते हुए घर लौट रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कॉलोनी के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने कस्तूरी राठौर का पर्स छीनने की कोशिश की। पर्स कंधे में फंसा होने के कारण बदमाश ने जोर से झटका दिया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।


पढ़ें: एमपी की राजनीति में बड़ा बदलाव: 345 विधानसभा सीटें और 43 लोकसभा सीटें, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा पूरा समीकरण

झटके से पर्स की डोरी टूट गई और बदमाश पर्स लेकर फरार हो गए। हादसे में कस्तूरी के सिर, कंधे और कोहनी में गंभीर चोटें आईं, जबकि ज्योति का हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया। कस्तूरी को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद राहगीरों ने घायल महिलाओं को संभालकर उनके परिजनों को सूचना दी और अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही गोविंदपुरा पुलिस अस्पताल पहुंची, बयान दर्ज कर मामला कायम किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी एमपी नगर क्षेत्र के अर्जुन नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरोह के सरगना यूसुफ की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed