सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Sunita Singh of Madhya Pradesh did wonders, created history by conquering Kilimanjaro at the age of 56

MP News: मध्य प्रदेश की सुनीता सिंह ने किया कमाल, 56 की उम्र में किलिमंजारो फतह कर रचा इतिहास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 17 Apr 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश की सुनीता सिंह ने 56 साल की उम्र में माउंट किलिमंजारो फतह कर इतिहास रच दिया। उन्होंने साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे उम्र और जिम्मेदारियां छोटी पड़ जाती हैं।

Sunita Singh of Madhya Pradesh did wonders, created history by conquering Kilimanjaro at the age of 56
सुनीता सिंह माउंट किलिमंजारो के ऊपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली सुनीता सिंह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह कर लिया है। 56 साल की उम्र में यह कारनामा कर उन्होंने खुद को देश की सबसे उम्रदराज भारतीय महिला पर्वतारोही के रूप में स्थापित किया है। भारतीय स्टेट बैंक में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत सुनीता सिंह ने 15 अप्रैल 2026 को 5,895 मीटर ऊंचे शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने अपने संस्थान का झंडा भी लहराया और देश का नाम रोशन किया। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- Baba Sitaram: क्यों चर्चा में हैं बाबा सीताराम? BJP विधायक का ये अपमान या आशीर्वाद! देखें धक्का देने का वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता सिंह ने अपनी सफलता को अनुशासन और लगातार मेहनत का परिणाम बताया। उनका कहना है कि नौकरी की व्यस्तता के बीच पर्वतारोहण की तैयारी करना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा। यह उनका पहला बड़ा अभियान नहीं है। इससे पहले भी वह यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा लहरा चुकी हैं। उन्होंने अगस्त 2025 में इस शिखर को सफलतापूर्वक फतह किया था।

ये भी पढ़ें- MP News: राप्रसे के 13 अफसर बनेंगे IAS, गैर-राप्रसे अधिकारियों को फिर नहीं मिला मौका

मूल रूप से जबलपुर की रहने वाली सुनीता सिंह ने अपनी पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से पूरी की है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने खुशी जताई है और इसे प्रेरणादायक बताया है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो उम्र और जिम्मेदारियां कभी भी सपनों की राह में रुकावट नहीं बनतीं। 

ये भी पढ़ें- Bhopal: भोपाल में डॉक्टर से लूट की मास्टरमाइंड निकली ‘एनजीओ वाली लुटेरी’, करोड़ों की चोरी का भी खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed