सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   cyandide bomb threat controller metrology office mp nagar police action

MP News: नियंत्रक नापतौल कार्यालय को साइनाइड बम धमकी, ऑफिस खाली कराया गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के एमपी नगर स्थित नियंत्रक नापतौल कार्यालय को सोमवार सुबह साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। धमकी मिलने के बाद पूरे स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर एमपी नगर पुलिस, बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड तैनात किए गए।

cyandide bomb threat controller metrology office mp nagar police action
भोपाल के नापतौल विभाग में फर्जी बम धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र स्थित नियंत्रक नापतौल कार्यालय को सोमवार सुबह साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया। धमकी सोमवार सुबह कार्यालय के ऑफिसियल ई-मेल पर आई थी। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया।
Trending Videos


कर्मचारियों को तुरंत निकाला गया
धमकी मिलने के तुरंत बाद कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस सूचना पर एमपी नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर तैनात किए गए। पूरे कार्यालय की सर्चिंग की गई, लेकिन किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ujjain News: बेटी के प्रेम विवाह से आहत पिता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली बात

धमकी फेक पाई गई
जानकारी के अनुसार मेल में दावा किया गया था कि नापतौल विभाग में 16 सिलिंडर साइनाइड गैस से भरे हैं और दोपहर एक बजे फटेंगे। हालांकि, जांच और सर्चिंग में यह धमकी फर्जी पाई गई। यह घटना कुछ दिन पहले पीपुल्स विश्वविद्यालय और एम्स को भेजी गई धमकी भरे मेल की याद दिलाती है, जो बाद में फर्जी साबित हुई थीं। एमपी नगर पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए और कार्यालय में कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। यह घटना फिर से यह संदेश देती है कि साइबर और ई-मेल धमकियों के मामले में सतर्क रहना कितना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed