फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Declining interest in engineering: Only 31,000 registrations for 61,000 seats; today is the last chance for ch

इंजीनियरिंग में घटा छात्रों का रुझान: 61 हजार सीटों पर सिर्फ 31 हजार रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग का आज आखिरी मौका

Sun, 28 Jun 2026 11:39 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 28 Jun 2026 11:39 AM IST
सार

प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की रफ्तार सुस्त बनी हुई है। 67,037 सीटों के मुकाबले अब तक केवल 31,247 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है, जबकि 21,777 ने चॉइस फिलिंग पूरी की है। चॉइस फिलिंग का आज आखिरी दिन है। पहले चरण का सीट आवंटन 3 जुलाई को होगा।

विज्ञापन
Declining interest in engineering: Only 31,000 registrations for 61,000 seats; today is the last chance for ch
आरजीपीवी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले को लेकर उत्साह अभी भी अपेक्षा से कम नजर आ रहा है। 125 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 67,037 सीटों के मुकाबले पहले चरण की काउंसलिंग में अब तक केवल 31,247 अभ्यर्थियों ने ही पंजीयन कराया है। इनमें से 21,777 विद्यार्थियों ने चॉइस फिलिंग पूरी की है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 28 जून रात 11:45 बजे निर्धारित की है। पहले राउंड का सीट आवंटन 3 जुलाई को होगा। पहले चरण में प्रवेश केवल जेईई रैंक के आधार पर दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए भी पंजीयन जारी है, जिसमें 12वीं के अंकों के आधार पर भी प्रवेश मिलेगा। दूसरे चरण में अब तक 7,055 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


डिप्लोमा इंजीनियरिंग में बेहतर रुझान
डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दूसरे चरण की काउंसलिंग चल रही है। अब तक 24,165 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है, जबकि दोनों चरणों को मिलाकर 24,364 चॉइस फिलिंग हो चुकी है। पहले चरण में 7,412 विद्यार्थियों को प्रवेश मिल चुका है। वहीं एमटेक में अब तक केवल 79 आवेदन आए हैं और इनमें से 17 विद्यार्थियों ने चॉइस फिलिंग की है।
विज्ञापन


बीसीए और बीबीए में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी
प्रदेश के 157 कॉलेजों में बीसीए की 15,444 सीटों के लिए 5,442 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है और 4,238 ने चॉइस फिलिंग की है। पहले चरण में 4,227 सीटों का आवंटन किया जा चुका है। बीबीए के 227 कॉलेजों की 31,712 सीटों के लिए 10,428 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 5,860 ने चॉइस फिलिंग की, जबकि पहले चरण में 8,557 सीटों का आवंटन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में मानसून की रफ्तार थमी, 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में अब भी गर्मी


तीन साल के लिए फीस तय
प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति ने विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की आगामी तीन वर्षों की फीस निर्धारित कर दी है। इंजीनियरिंग की वार्षिक फीस 40 हजार रुपये, डिप्लोमा इंजीनियरिंग 30 हजार रुपये, फार्मेसी 62 हजार रुपये और एमटेक 60 हजार रुपये तय की गई है। वहीं बीएड पाठ्यक्रम के लिए फिलहाल 32 हजार रुपये की प्रोविजनल फीस लागू की गई है। जानकारी के मुताबिक इस बार फीस निर्धारण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से कॉलेजों से शिक्षकों, आधार, बैंक विवरण, सुविधाओं और संबद्धता सहित विस्तृत जानकारी मांगी गई थी। समय पर पूरी जानकारी नहीं मिलने के कारण बीएड कॉलेजों के लिए फिलहाल अस्थायी फीस तय की गई है, जिसे दस्तावेजों के सत्यापन के बाद संशोधित किया जा सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed