फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Development and greenery: 10,000 saplings to be planted on Ayodhya bypass, replacing 7,871 trees with 80,000.

विकास के साथ हरियाली भी: अयोध्या बायपास पर लगेंगे 10 हजार पौधे,7,871 पेड़ों के बदले 80 हजार पौधों का रोपण होगा

Fri, 05 Jun 2026 07:56 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 05 Jun 2026 07:56 PM IST
सार

भोपाल के अयोध्या बायपास को चौड़ा करने के साथ इसे ग्रीन कॉरिडोर के रूप में भी विकसित किया जाएगा। 7,871 पेड़ों के बदले 80 हजार पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें 10 हजार पौधे बायपास के दोनों ओर रोपे जाएंगे।

विज्ञापन
Development and greenery: 10,000 saplings to be planted on Ayodhya bypass, replacing 7,871 trees with 80,000.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सड़क और परिवहन नेटवर्क का विस्तार पर्यावरण संरक्षण के साथ किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य केवल बेहतर सड़कें बनाना नहीं, बल्कि विकास और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करना भी है। इसी सोच के तहत भोपाल की अयोध्या बायपास परियोजना को ग्रीन मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अयोध्या बायपास के चौड़ीकरण कार्य के दौरान जिन 7,871 पेड़ों को हटाना पड़ेगा, उनकी भरपाई के लिए लगभग 80 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इनमें से 10 हजार पौधे बायपास के दोनों ओर लगाए जाएंगे, जिससे यह मार्ग भविष्य में एक हरित कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP IPS Transfer: आठ IPS का ट्रांसफर, आयुष जाखड़ को जबलपुर भेजा,प्रीतम लोधी से जुड़े विवाद के बाद थे चर्चा में
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क निर्माण और अधोसंरचना विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समान महत्व दे रही है। यह परियोजना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। मुख्यमंत्री के इस विजन को अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने शुक्रवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ प्रदेश की प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर हटाए गए, तीन आईपीएस इधर से उधर

बैठक में बताया गया कि अयोध्या बायपास की वर्तमान क्षमता करीब 40 हजार वाहनों प्रतिदिन की है, जबकि इस मार्ग से रोजाना लगभग 45 हजार वाहन गुजर रहे हैं। भोपाल के तेजी से विस्तार और नए आवासीय क्षेत्रों के विकास को देखते हुए बायपास का चौड़ीकरण जरूरी हो गया है। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और सड़क सुरक्षा भी बढ़ेगी। परियोजना के तहत झिरनिया और झगरिया खुर्द क्षेत्र में भी करीब 70 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी अगले 15 वर्षों तक एनएचएआई की होगी। इसके लिए करीब 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

ये भी पढ़ें-  MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर भाजपा हमलावर, आशीष अग्रवाल बोले- क्रॉस वोटिंग अब केवल आशंका नहीं

बैठक में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि भोपाल नगर निगम और एनएचएआई के बीच समन्वय बनाकर पाइपलाइन शिफ्टिंग सहित अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे, ताकि निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों को पानी की आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी न हो। सरकार का मानना है कि सड़क, निवेश, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली परियोजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी, जब वे पर्यावरण संरक्षण के साथ आगे बढ़ें। अयोध्या बायपास परियोजना इसी सोच का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर उभर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed