फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Digvijaya Singh's major announcement: No more politics; I will dedicate my life to protecting the faith, and w

दिग्विजय के बयान पर कांग्रेस की सफाई: कहा-राजनीति छोड़ने नहीं, सिर्फ पदयात्रा के दौरान राजनीति से दूरी की बात

Tue, 07 Jul 2026 06:02 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 07 Jul 2026 06:02 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अब राजनीति नहीं करेंगे वाले बयान के बाद राजनीतिक हलचल शुरू हो गई। बाद में उनके मीडिया समन्वयक ने प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया कि उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की नहीं, बल्कि प्रस्तावित पदयात्रा के दौरान राजनीति से दूर रहने की बात कही थी।

विज्ञापन
Digvijaya Singh's major announcement: No more politics; I will dedicate my life to protecting the faith, and w
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक बयान को लेकर मंगलवार को दिनभर सियासी चर्चाओं का दौर चलता रहा। पहले एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू के आधार पर खबरें चलीं कि दिग्विजय सिंह ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है और अब वे अपना शेष जीवन धर्म रक्षा के कार्यों में लगाएंगे। वीडियो में दिग्विजय ने 80 वर्ष की उम्र का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें विधायक, सांसद और राज्यसभा सदस्य बनने का अवसर दिया, अब किसी और को मौका मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अब उनका काम धर्म रक्षा है। उन्होंने दशहरे से अयोध्या पदयात्रा निकालने की घोषणा भी की थी और कहा था कि यात्रा में किसी राजनीतिक दल का झंडा नहीं रहेगा, न वे भाषण देंगे और न ही सोशल मीडिया पर राजनीतिक टिप्पणी करेंगे।
विज्ञापन


बाद में जारी हुआ प्रेस नोट
इन खबरों के प्रसारित होने के कुछ समय बाद दिग्विजय सिंह के मीडिया समन्वयक योगेंद्र सिंह परिहार ने प्रेस नोट जारी कर पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने राजनीति छोड़ने या संन्यास लेने की बात कही ही नहीं थी। प्रेस नोट के अनुसार, वे केवल अपनी प्रस्तावित पदयात्रा के संदर्भ में बात कर रहे थे। उनका आशय यह था कि यात्रा के दौरान वे राजनीति नहीं करेंगे, कोई राजनीतिक भाषण नहीं देंगे और यात्रा में किसी राजनीतिक दल का झंडा भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, 31 जिलों में अलर्ट, सामान्य के करीब पहुंचा वर्षा का आंकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्मदा परिक्रमा का भी दिया उदाहरण
सफाई में कहा गया कि जिस तरह दिग्विजय सिंह ने अपनी नर्मदा परिक्रमा का राजनीतिकरण नहीं होने दिया था और उसमें सभी राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए थे, उसी तरह प्रस्तावित अयोध्या पदयात्रा भी पूरी तरह धार्मिक और सामाजिक स्वरूप की होगी।

यह भी पढ़ें-एआई पोस्ट पर कांग्रेस का आरोप: बोले- जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, साइबर क्राइम कार्यालय में शिकायत

सार्वजनिक जीवन से अलग नहीं हो रहे
सफाई में कहा गया कि जल्दबाजी में यह खबर चला दी कि दिग्विजय सिंह राजनीति छोड़ रहे हैं या संन्यास ले रहे हैं, जबकि यह पूरी तरह भ्रामक है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि दिग्विजय सिंह सार्वजनिक जीवन से अलग नहीं हो रहे हैं। वे अपनी अंतिम सांस तक सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे और देश के पीड़ितों, वंचितों एवं शोषितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे










 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed