फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Student attendance in schools to go online: New system implemented for classes 9 to 12; focus on students with

स्कूलों में बच्चों की हाजिरी भी होगी ऑनलाइन: 9वीं से 12वीं तक नई व्यवस्था लागू,कम उपस्थिति वाले छात्रों पर नजर

Sun, 09 Aug 2026 04:27 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 09 Aug 2026 04:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों की हाजिरी भी ऑनलाइन दर्ज होगी। एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर कक्षा शिक्षक हर छात्र को उपस्थित, अनुपस्थित या अवकाश पर दर्ज करेंगे। विभाग कम उपस्थिति वाले छात्रों की पहचान कर अतिरिक्त कक्षाएं और अभिभावकों से संपर्क की व्यवस्था करेगा।

विज्ञापन
Student attendance in schools to go online: New system implemented for classes 9 to 12; focus on students with
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब सिर्फ शिक्षकों की उपस्थिति ही ऑनलाइन दर्ज नहीं होगी, बल्कि विद्यार्थियों की हाजिरी का रिकॉर्ड भी डिजिटल किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। नई व्यवस्था एजुकेशन पोर्टल 3.0 के जरिए लागू की जाएगी। विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पढ़ाई की गुणवत्ता से सीधे जुड़ी है। ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार होने से स्कूलों से लेकर विभागीय स्तर तक यह निगरानी की जा सकेगी कि कौन से विद्यार्थी नियमित स्कूल आ रहे हैं और किनकी उपस्थिति लगातार कम है।
विज्ञापन


कक्षा शिक्षक दर्ज करेंगे हर छात्र की हाजिरी
नई व्यवस्था में पोर्टल पर संबंधित कक्षा के सभी विद्यार्थियों की सूची दिखाई देगी। कक्षा शिक्षक को प्रत्येक विद्यार्थी की वास्तविक स्थिति के आधार पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। यह प्रक्रिया कक्षा और सेक्शन के अनुसार पूरी की जाएगी।इसके लिए विद्यार्थियों की तीन श्रेणियां रखी गई हैं। उपस्थित, अनुपस्थित और अवकाश पर। पोर्टल पर सामान्य रूप से सभी विद्यार्थियों को उपस्थित दिखाया जाएगा। अनुपस्थित विद्यार्थी के नाम के सामने अनुपस्थित और अवकाश पर रहने वाले छात्र के सामने अवकाश दर्ज करना होगा। इसके बाद जानकारी को सुरक्षित करना होगा।
विज्ञापन


संस्था के लॉगिन से दर्ज होगा पूरा रिकॉर्ड
निर्देशों के मुताबिक कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की उपस्थिति स्कूल के संस्था लॉगिन से दर्ज की जाएगी। प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों की सेक्शनवार जानकारी भरने की जिम्मेदारी संबंधित कक्षा शिक्षक की होगी। विभाग के अनुसार एजुकेशन पोर्टल 3.0 में स्टूडेंट मैनेजमेंट के अंतर्गत स्टूडेंट अटेंडेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके जरिए शिक्षक एक ही स्थान पर पूरी कक्षा की उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में अपराधियों पर कसेगी नकेल, अब तैनात होंगे 'सीक्रेट नागरिक'; सीधे पुलिस कमिश्नर को देंगे रिपोर्ट


कम हाजिरी वाले बच्चों की अलग से होगी निगरानी
विभाग ऑनलाइन उपस्थिति को केवल रोज की हाजिरी दर्ज करने तक सीमित नहीं रखना चाहता। विद्यार्थियों की उपस्थिति के आंकड़ों का नियमित विश्लेषण किया जाएगा। जिन छात्रों की उपस्थिति कम मिलेगी, उनकी पहचान कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाओं और शैक्षणिक सहायता की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।लगातार स्कूल से गायब रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी संपर्क किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य ऐसे बच्चों को दोबारा नियमित रूप से स्कूल लाना है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed