सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP Rain: मध्यप्रदेश में बारिश से हाहाकार, नर्मदा-चंबल नदी समेत उफान पर नाले, भोपाल-सीहोर में स्कूलों की छुट्टी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 16 Aug 2022 01:13 PM IST
सार

MP Rain: मध्यप्रदेश में बारिश से हाहाकार, नर्मदा-चंबल समेत उफान पर नदी-नाले, भोपाल सीहोर में स्कूलों की छुट्टी

विज्ञापन
Due to rain in Madhya Pradesh, rivers and streams in spate including Narmada, Chambal, contact with many distr
बरगी बांध के 13 गेट खोलकर पानी बहाया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के कई जिलों में जारी भारी बारिश के चलते प्रदेश के हालात खराब हैं। लगातार हो रही बारिश से नर्मदा, चंबल, बेतवा जैसी बड़ी नदियों के साथ ही छोटे नदी नाले उफान पर हैं। बांधों में पानी खतरें के निशान से ऊपर बह रहा है। कई जिलों में निचली बस्तियों के जलमग्न होने की खबरें हैं, तो वहीं राजधानी भोपाल में भी भारी बारिश से तबाही जैसे हालात बने हुए हैं।




सोमवार से जारी भारी बारिश के चलते कलेक्टर ने मंगलवार को शासकीय और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी में रविवार शाम तक 6 इंच बारिश हो चुकी है।

Trending Videos
Due to rain in Madhya Pradesh, rivers and streams in spate including Narmada, Chambal, contact with many distr
नर्मदापुरम में उफान पर नर्मदा नदी - फोटो : अमर उजाला
नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा
भोपाल, होशंगाबाद और आस पास के क्षेत्रों में जारी बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अत्याधिक बारिश के चलते नसरुल्लागंज का छिदगांव काछी से संपर्क टूट गया है। वहीं,कोलार नदी के ब्रिज पर 15 फीट से अधिक पानी बह रहा है। जानकारी मिलने के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Due to rain in Madhya Pradesh, rivers and streams in spate including Narmada, Chambal, contact with many distr
सुखतवा नदी के अस्थाई ब्रिज पर आया पानी - फोटो : अमर उजाला
भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे 69 बन्द 
राजधानी भोपाल समेत इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शिवपुरी, छतरपुर, शाजापुर, देवास, रीवा, कटनी, सतना, छिंदवाड़ा जिलों में भारी बारिश से हाल बेहाल है। नदी से लगे क्षेत्रों में निचली बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। तो वहीं कई जगह रपटों के ऊपर से बह रहे नालों की वजह से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। नर्मदापुरम जिले में नर्मदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 965 पर पहुंच गया है।



तवा नदी में भारी बारिश के चलते जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिसके चलते तवा बांध के सभी 13 गेट खोलकर 8610 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। सुखतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी अस्थाई ब्रिज के ऊपर से बह रहा है। यहां भारी बारिश होने पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। 
Due to rain in Madhya Pradesh, rivers and streams in spate including Narmada, Chambal, contact with many distr
नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
नर्मदा नदी से लगे जिलों में अलर्ट जारी
भोपाल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के सभी ज़िलों तथा गुना, शिवपुरी, सागर और देवास में अगले 24 घंटे में वर्षा की स्थिति को देखते हुए बरगी डैम के 21 में से 13 गेट खोलकर 3000 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। बीते दो दिनों से मंडला, डिंडोरी तथा अन्य ज़िलों में रूक-रूककर जारी बारिश के चलते बरगी डैम 89 फीसदी भर गया।



तवा डैम के सभी 13 गेट खोल दिए गए हैं। इससे पहले 10 गेट 12 फीट तक खोले गए थे। बारना के 8 में से 6 गेट खोलकर 1700 क्यूमेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। नर्मदा बेसिन में हो रही तेज बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर और बढ़ने के आसार हैं। जिसे देखते हुए नर्मदापुरम, हरदा, नरसिंहपुर, देवास, रायसेन, सीहोर, बड़वानी ज़िलों में अलर्ट जारी किया गया है।


 
विज्ञापन
Due to rain in Madhya Pradesh, rivers and streams in spate including Narmada, Chambal, contact with many distr
उफान पर बराना नाला - फोटो : अमर उजाला
बराना नाला मे उफान से रास्ता बंद
छतरपुर जिले के बिजावर में भारी बारिश के चलते किशनगढ़ मार्ग पर पड़ने वाला बराना नाला उफान पर है, जिसके चलते आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं, स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों से नाला पार न करने की अपील की है। प्रदेश में जारी भारी बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन 43, गुलगंज से कटनी मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। बराना नाला पर रविवार से पानी ऊपर से बह रहा है। सोमवार रात तक भी नाला उफान पर था।






बिजावर जटाशंकर मार्ग पर श्यामरी नदी के पुल से कई सालों बाद पहली बार पानी ऊपर से बह रहा था, जिसके चलते यहां कई बड़े पेड़ धराशायी हो गए। वहीं, ग्राम खैरा कला में भारी बारिश के चलते प्राथमिक स्कूल भवन के पास बनी बाहरी दीवार गिर गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed