फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Farmers' Welfare Year: Government to engage in direct dialogue with farmers; 'Balram Krishi Mahotsav' to be he

कृषक कल्याण वर्ष: किसानों से सीधे संवाद करेगी सरकार, हर जिले में होगा बलराम कृषि महोत्सव

Fri, 03 Jul 2026 09:28 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 03 Jul 2026 09:28 PM IST
सार

प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्यभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को किसानों से सीधे संवाद करने और 'कृषक कल्याण वर्ष' की सभी योजनाएं मिशन मोड में लागू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Farmers' Welfare Year: Government to engage in direct dialogue with farmers; 'Balram Krishi Mahotsav' to be he
सीएम ने मंत्रालय में कृषक कल्याण वर्ष अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रदेशभर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजधानी से लेकर गांव तक किसानों से सीधे संवाद किया जाए और वर्ष 2026 को घोषित 'कृषक कल्याण वर्ष' के तहत सभी योजनाओं का मिशन मोड में क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। शुक्रवार को मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन किसानों की अतिरिक्त आय का बड़ा माध्यम बन सकता है। इसके लिए किसानों को उन्नत नस्ल की गाय उपलब्ध कराने में निजी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे केंद्रों का विस्तार किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्राथमिकता वाले कामों में देरी पर सीएम नाराज, घोषणाओं को पूरा करने के लिए तीन दिन में मांगी कार्ययोजना
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को कम पानी और कम अवधि वाली फसलों के प्रति जागरूक किया जाए। प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ फसल चक्र में बदलाव के लिए भी व्यापक अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि खेती से जुड़े स्थानीय पर्व-त्योहारों और कृषि गतिविधियों के अनुसार किसानों से नियमित संवाद स्थापित किया जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि सहकारी समितियों की प्रक्रियाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाया जाएगा ताकि किसानों को अधिक पारदर्शी और आसान सेवाएं मिल सकें। इसी महीने ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल और किसानों के लिए ई-पासबुक सुविधा भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन आयोजित होगा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, पशुपालकों तथा मैदानी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: दतिया उपचुनाव के बीच आएंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, इंदौर में 1500 बीएलओ से करेंगे संवाद

सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। वहीं सभी संभागीय मुख्यालयों पर फूड फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय कृषि उत्पादों और प्रसंस्कृत खाद्य सामग्री को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक में विभिन्न जिलों में कृषि और उद्यानिकी आधारित विशेष आयोजनों की भी रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इसके तहत खरगोन में किसान सम्मेलन के साथ कपास एवं मिर्च महोत्सव, बुरहानपुर में केला महोत्सव, इंदौर में सब्जी महोत्सव और एक्वाकल्चर मार्केटिंग सिम्पोजियम, जबलपुर में मत्स्य पालन और कुक्कुट पालन सम्मेलन, उज्जैन में हाईटेक नर्सरी एवं संरक्षित खेती पर कार्यशाला, नीमच में आधुनिक उद्यानिकी तकनीक पर कार्यशाला, सागर और रतलाम में एफपीओ सम्मेलन, भोपाल में पराली प्रबंधन कार्यशाला तथा नरसिंहपुर में गन्ना महोत्सव के साथ राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए सभी कार्यक्रम तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं और कृषि क्षेत्र में तकनीक, नवाचार तथा बाजार से जुड़ी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। 

ये भी पढ़ें-  MP Affordable Housing: भूमि विकास नियमों में बदलाव की तैयारी, छोटे प्लॉट पर बड़े घर बनाने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed