सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ice Spreading Disease Amidst the Heat: Video of Dogs Licking Ice Goes Viral in Bhopal; BMC Takes Action

गर्मी में बीमारी बांट रही थी बर्फ: भोपाल में कुत्तों के चाटने वाली बर्फ का वीडियो वायरल, बीएमसी ने की कार्रवाई

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 03 Jun 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के काजी कैंप स्थित एक बर्फ डिपो में आवारा कुत्तों के बर्फ की सिल्लियां चाटने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। गर्मी के मौसम में जूस, गन्ने का रस और अन्य ठंडे पेय पदार्थों में इस्तेमाल होने वाली इस बर्फ की स्वच्छता पर सवाल खड़े हो गए। वीडियो सामने आते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पूरे बर्फ स्टॉक को नष्ट करवा दिया। 

Ice Spreading Disease Amidst the Heat: Video of Dogs Licking Ice Goes Viral in Bhopal; BMC Takes Action
आवारा कुत्ते बर्फ की सिल्लियों पर चढ़कर उन्हें चाटते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चिलचिलाती गर्मी में लोग राहत के लिए गन्ने का रस, शिकंजी, जूस और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते हैं। लेकिन राजधानी भोपाल से सामने आई एक तस्वीर ने लोगों की सेहत को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिस बर्फ को लोग अपनी प्यास बुझाने और गर्मी से राहत पाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, वही बर्फ सड़क पर घूमने वाले कुत्तों की पहुंच में थी। काजी कैंप इलाके में एक बर्फ डिपो का वीडियो सामने आया है, जिसमें आवारा कुत्ते बर्फ की सिल्लियों पर चढ़कर उन्हें चाटते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया और नगर निगम को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी।


गर्मी के मौसम में बढ़ जाती है बर्फ की मांग
मई-जून की भीषण गर्मी में शहरभर में बर्फ की खपत कई गुना बढ़ जाती है। गन्ने के रस, जूस सेंटर, होटल, ठेले और घरों तक बड़ी मात्रा में बर्फ पहुंचती है। ऐसे में लोग यह मानकर बर्फ का इस्तेमाल करते हैं कि वह साफ और सुरक्षित होगी। लेकिन काजी कैंप से सामने आई तस्वीरें इस भरोसे को झटका देने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो ने खोली लापरवाही की पोल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दो कुत्ते बर्फ की सिल्लियों को चाटते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि यह बर्फ बिक्री के लिए रखी गई थी। वीडियो सामने आते ही लोगों ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम के जोन-4 की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद टीम ने डिपो में रखी बर्फ को तत्काल नष्ट कराया। सिल्लियों को नाले में फिंकवाया गया ताकि वह किसी भी हालत में लोगों तक न पहुंच सके।
विज्ञापन
Trending Videos



यह भी पढ़ें-नौतपा में गर्मी नहीं, आंधी-बारिश का रिकॉर्ड, 9 दिन मौसम रहा मेहरबान, 36 जिलों में फिर अलर्ट


संचालक पर लगाया जुर्माना
कार्रवाई के दौरान डिपो संचालक पर 2 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य उपयोग की सामग्री को खुले और अस्वच्छ वातावरण में रखना गंभीर लापरवाही है। गौरतलब है कि राजधानी में हर दिन हजारों लोग ठंडे पेय पदार्थों के साथ बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि लोगों की सेहत से जुड़ी चीजों की निगरानी आखिर कितनी प्रभावी है? अगर यह वीडियो सामने नहीं आता, तो यही बर्फ शहर के कई हिस्सों में पहुंचकर लोगों के गिलास तक पहुंच सकती थी।

यह भी पढ़ें-आंतरिक मूल्यांकन 30 की जगह होगा 40, कंपनियों की डिजिटल जांच, AI पर फोकस


सावधान रहने की जरूरत
विशेषज्ञों का मानना है कि दूषित बर्फ से पेट और संक्रमण संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए गर्मी के मौसम में सिर्फ ठंडा देखकर नहीं, बल्कि उसकी स्वच्छता को भी परखना जरूरी है। काजी कैंप की यह घटना सिर्फ एक डिपो की लापरवाही नहीं, बल्कि यह याद दिलाने वाली चेतावनी है कि थोड़ी सी अनदेखी लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed