{"_id":"6a41153080f103fea4036c52","slug":"journey-from-bhopal-to-south-india-to-become-easier-kanpur-madurai-special-train-starts-july-1-passengers-on-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल से दक्षिण भारत का सफर होगा आसान: 1 जुलाई से कानपुर-मदुरै स्पेशल ट्रेन, भोपाल-इटारसी के यात्रियों को लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल से दक्षिण भारत का सफर होगा आसान: 1 जुलाई से कानपुर-मदुरै स्पेशल ट्रेन, भोपाल-इटारसी के यात्रियों को लाभ
Sun, 28 Jun 2026 06:07 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 28 Jun 2026 06:07 PM IST
सार
रेलवे ने 1 जुलाई से कानपुर सेंट्रल और मदुरै के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जुलाई-अगस्त में 5-5 फेरे लगाने वाली यह ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों पर भी रुकेगी। इससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए 1 जुलाई से कानपुर सेंट्रल और मदुरै के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन का सबसे बड़ा फायदा भोपाल मंडल के बीना, भोपाल और इटारसी के यात्रियों को मिलेगा, जिन्हें दक्षिण भारत के प्रमुख शहर मदुरै के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
जुलाई में कुल 5 फेरे लगाएगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल-मदुरै स्पेशल प्रत्येक बुधवार 1 जुलाई से 29 जुलाई तक कुल 5 फेरे लगाएगी। कानपुर से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर ट्रेन बीना (3:40 बजे), भोपाल (5:20 बजे) और इटारसी (7:25 बजे) होते हुए मदुरै पहुंचेगी। वहीं, 01926 मदुरै-कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक शनिवार 4 जुलाई से 1 अगस्त तक कुल 5 फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन इटारसी, भोपाल और बीना में भी रुकेगी।
यह भी पढ़ें-त्विषा की सास गिरिबाला के घर चोरी, बहू की संदिग्ध मौत के मामले में जेल में हैं मां-बेटे
विज्ञापन
उत्तर और दक्षिण भारत के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी
यह स्पेशल ट्रेन झांसी, नागपुर, विजयवाड़ा, रेणिगुंटा, कटपडी, सेलम और डिंडीगुल सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक रेल विकल्प मिलेगा।
यह भी पढ़ें-इंजीनियरिंग में घटा छात्रों का रुझान: 61 हजार सीटों पर सिर्फ 31 हजार रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग का आज आखिरी मौका
22 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार ट्रेन में 22 कोच होंगे, जिनमें सामान्य, स्लीपर, 3एसी और 2एसी श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और आरक्षण की स्थिति की जानकारी अधिकृत रेलवे प्लेटफॉर्म से जांचने की अपील की है।