सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Kotma building accident: 9 lakh rupees assistance to the families of the deceased, CM said – there will be an

कोतमा इमारत हादसा: मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख की सहायता, सीएम बोले- निष्पक्ष जांच होगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 05 Apr 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर के कोतमा में लॉज इमारत गिरने की घटना में तीन लोगों की मौत और तीन घायल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने और घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया।

Kotma building accident: 9 lakh rupees assistance to the families of the deceased, CM said – there will be an
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के कोतमा में लॉज की इमारत ढहने की दर्दनाक घटना में मृतकों के परिजनों को कुल 9-9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि स्वेच्छानुदान से 4 लाख, संबल योजना से 4 लाख और रेडक्रॉस से 1 लाख रुपये प्रदान किए जाएं। वहीं, घायलों को 2-2 लाख रुपये स्वेच्छानुदान से और 50-50 हजार रुपये रेडक्रॉस से दिए जाएंगे। सीएम ने हादसे की निष्पक्ष जांच के आदेश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- विस के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा को श्रद्धांजलि: CM बोले-संसदीय परंपराओं के प्रति उनका जीवन समर्पित रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में जारी है। शनिवार शाम से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार दोपहर तक चला। इस दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन और एसईसीएल की टीमों ने आधुनिक उपकरणों और डॉग स्क्वॉड की मदद से मलबे में सर्च ऑपरेशन चलाया। टीमों ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि तीन शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान हनुमान दीन यादव, रामकृपाल यादव सहित एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। 

ये भी पढ़ें- भोपाल का न्यू मार्केट बनेगा आइडियल बिजनेस जोन: पार्किंग, अतिक्रमण और सौंदर्यकरण पर बड़ा एक्शन प्लान तैयार

दो मंत्री मौके पर मौजूद रहे
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार और मंत्री दिलीप जायसवाल मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे। प्रशासन ने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed