सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   LPG Crisis: Gas Black Marketing in Bhopal; Agencies Conduct Probes, Action Taken Against Illegal Stockpiling;

LPG Crisis: भोपाल में गैस की कालाबाजारी,एजेंसियों का जांच,अवैध भंडारण पर कार्रवाई,सिलिंडरों से भरी गाड़ी पकड़

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 13 Mar 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और अनियमितता पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। एमपी नगर एसडीएम ने विनीत गैस एजेंसी में स्टॉक गड़बड़ी पकड़ी, लालघाटी में कमर्शियल सिलिंडरों से भरी गाड़ी और कोलार में 25 सिलिंडरों से भरी पिकअप जब्त की गई। वहीं कलेक्टर ने गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए।

LPG Crisis: Gas Black Marketing in Bhopal; Agencies Conduct Probes, Action Taken Against Illegal Stockpiling;
पकड़ी गई सिलिंडर से भरी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल में गैस सिलिंडरों को लेकर बढ़ती मांग और कालाबाजारी की आशंकाओं के बीच प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को शहर में कई जगह निरीक्षण और कार्रवाई की गई। एमपी नगर एसडीएम ने गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण किया, वहीं लालघाटी और कोलार क्षेत्र में अवैध रूप से सिलिंडर ले जा रहे वाहनों को भी पकड़ा गया। इसके साथ ही कलेक्टर ने शहर की गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

विनीत गैस एजेंसी में स्टॉक में अनियमितता
एमपी नगर एसडीएम एल.के. खरे ने जंबूरी मैदान स्थित विनीत गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान गोदाम में बड़ी संख्या में कमर्शियल और घरेलू सिलिंडर पाए गए, जिनका स्टॉक रजिस्टर से मिलान नहीं हो सका। निरीक्षण के दौरान गोदाम में 51 बड़े कमर्शियल सिलिंडर, 147 पांच किलोग्राम के कमर्शियल सिलिंडर और 18 प्लास्टिक कमर्शियल सिलिंडर भरे हुए पाए गए। इसके अलावा घरेलू श्रेणी के 535 भरे हुए और 823 खाली सिलिंडर भी गोदाम में मौजूद मिले।स्टॉक का रिकॉर्ड से मिलान नहीं होने पर अनियमितता की आशंका जताई गई। निरीक्षण के समय फूड इंस्पेक्टर प्रवीण भी मौजूद रहे। एसडीएम ने मामले को गंभीर मानते हुए विस्तृत जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर पंचनामा तैयार कर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


लालघाटी में कमर्शियल सिलिंडरों से भरी गाड़ी पकड़ी
गुफा मंदिर-लालघाटी क्षेत्र में भी गैस सिलिंडरों के अवैध भंडारण और वितरण पर कार्रवाई की गई। यहां ममता गैस एजेंसी से जुड़े मामले में कमर्शियल सिलिंडरों से भरी एक गाड़ी पकड़ी गई। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोलार में 25 सिलिंडरों से भरी पिकअप जब्त
इधर कोलार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 25 सिलिंडरों से भरी एक अवैध बोलेरो पिकअप को पकड़ा। पुलिस के अनुसार वाहन में मिले सिलिंडरों के संबंध में मौके पर कोई वैध रिकॉर्ड या दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने मामले की जानकारी खाद्य विभाग और एसडीएम को दे दी है तथा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में LPG वितरण को लेकर SOP लागू, पैनिक बुकिंग से बचने की अपील, हेल्पलाइन नंबर 9685404087 जारी


कलेक्टर ने एजेंसियों और गोदामों का किया निरीक्षण
इसी बीच भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भी शहर के घरेलू गैस गोदामों और एजेंसियों का निरीक्षण कर मैदानी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एलपीजी सहित अन्य ईंधनों के परिवहन, भंडारण और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली और अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-भोपाल के छोटे होटल होने लगे बंद, बड़े रेस्टोरेंट इंडक्शन पर पका रहे खाना, डोसा बनाने की आई मशीन


कलेक्टर बोले-गैस की कमी नहीं
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि भोपाल में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और शहर में एलपीजी की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि कालाबाजारी या नियमों के उल्लंघन की कोई गुंजाइश न रहे।


बैरसिया में भी हुई जांच
घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के  लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैरसिया आशुतोष शर्मा, एसडीओपी बैरसिया वैशाली  एवं क्षेत्रीय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा बैरसिया तहसील के श्रद्धा इंडेन ललारिया ग्रामीण वितरक एजेंसी की जांच की गई।मौके पर एजेंसी एवं गोडाउन के फ्लोर स्टॉक का मिलान किया गया। हितग्राहियों से गैस सिलेंडर प्राप्त होने संबंधी जानकारी ली। एजेंसी संचालक द्वारा बताया कि एक से दो दिनों में उनको डिपो से गैस सिलेंडर का लोड प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी गैस एजेंसी संचालक को निर्देश दिए कि बिना ऑनलाइन बुकिंग के किसी भी हितग्राही को गैस सिलेंडर प्रदाय नहीं करना है एवं गैस सिलेंडर रिफिल के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक मूल्य नहीं लेने के निर्देश दिए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed