सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Excise Department takes action: Two district officials suspended for negligence in liquor shop

मध्यप्रदेश आबकारी विभाग की कार्रवाई: शराब दुकान की नीलामी में लापरवाही पर तीन जिलों के दो अधिकारी निलंबित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 06 Apr 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश आबकारी विभाग ने राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं होने और शराब दुकानों के निष्पादन में लापरवाही पर तीन जिलों के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। अशोकनगर एवं गुना और बैतूल के आबकारी अधिकारियों पर यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की गई है।

Madhya Pradesh Excise Department takes action: Two district officials suspended for negligence in liquor shop
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार

 मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं होने और मदिरा दुकानों की नीलामी में लापरवाही सामने आने पर तीन जिलों के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अशोकनगर, गुना और बैतूल जिलों के आबकारी अधिकारियों पर की गई है। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  गैस-पेट्रोल का भरपूर स्टॉक: प्रदेश में रोज 2.20 लाख सिलिंडर वितरण, कंपनियों ने किया अफवाहों से सावधान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अशोकनगर एवं गुना के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट और बैतूल जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिडार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आदेश के अनुसार इन जिलों में मदिरा दुकानों की नीलामी में अपेक्षित तेजी और प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। इसके कारण शासन द्वारा तय राजस्व लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो सकी, जो गंभीर लापरवाही मानी गई। आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों को निलंबन अवधि में मुख्यालय से अटैच किया गया है इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल में पाइप से गैस का विस्तार तेज, 3 महीने में 70-75 हजार घरों तक PNG पहुंचाने का टारगेट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed