सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Man took his own life claiming his wife was having an illicit affair with a young man, denied him food

Bhopal News: पत्नी का अवैध संबंध और खाना भी नहीं देती, पड़ोसियों के सामने मजाक उड़ाती है; कहकर दी थी जान, अब FIR

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में आत्महत्या करने वाले 37 वर्षीय राजेश राय के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी रीना के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मृतक के वीडियो, परिजनों के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए हैं। 

Man took his own life claiming his wife was having an illicit affair with a young man, denied him food
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित सागरधाम कॉलोनी में युवक की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने अब उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। मृतक द्वारा आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामले ने पारिवारिक रिश्तों में बढ़ते तनाव और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर पहलुओं को एक बार फिर सामने ला दिया है।



पुलिस के अनुसार 37 वर्षीय राजेश राय ने 24 जनवरी 2026 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद जांच के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल से तीन वीडियो मिले, जिन्हें उसने मौत से पहले रिकॉर्ड किया था। इन वीडियो में राजेश बेहद भावुक दिखाई दे रहा था और उसने अपनी पत्नी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल त्विषा मौत मामला: जेल में 'द प्रेग्नेंट किंग' पढ़ती मिलीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग ने की मुलाकात
विज्ञापन


वीडियो में राजेश ने कहा था कि उसकी पत्नी का एक अन्य युवक से विवाहेत्तर संबंध है, जिस कारण उनके बीच लगातार विवाद होते थे। उसने आरोप लगाया था कि पत्नी उसका सम्मान नहीं करती थी, समय पर खाना तक नहीं देती थी और छोटी-छोटी बातों पर उसे अपमानित करती थी। राजेश ने यह भी कहा था कि उसकी पत्नी पड़ोसियों और परिचितों के सामने उसका मजाक उड़ाती थी, जिससे वह भीतर ही भीतर टूट चुका था। लगातार हो रहे अपमान और तनाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाने की बात वीडियो में कही थी।

वर्ष 2010 में दोनों ने किया था प्रेम विवाह
पुलिस जांच में सामने आया कि राजेश और रीना ने वर्ष 2010 में प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें 14 वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटा शामिल हैं। शुरुआती वर्षों में उनका वैवाहिक जीवन सामान्य था, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों में लगातार तनाव बढ़ रहा था। जांच के दौरान यह भी पता चला कि करीब दो साल पहले रीना की बैरागढ़ निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी, जिसको लेकर राजेश अक्सर आपत्ति जताता था। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होते थे। छोला मंदिर थाना पुलिस का कहना है कि मृतक द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो, परिवार के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ना से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed