{"_id":"6a21af3d91ef530bc40a9ac9","slug":"meenakshi-natarajan-becomes-congress-s-rajya-sabha-face-from-mp-a-journey-from-student-politics-to-parliament-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP से अब राज्यसभा में जाएंगी मीनाक्षी नटराजन: राहुल गांधी की हैं भरोसेमंद, दिग्विजय सिंह की सीट लेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP से अब राज्यसभा में जाएंगी मीनाक्षी नटराजन: राहुल गांधी की हैं भरोसेमंद, दिग्विजय सिंह की सीट लेंगी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश से कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से राजनीति शुरू करने वाली मीनाक्षी 2009 में मंदसौर से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। राहुल गांधी की करीबी मानी जाने वाली मीनाक्षी का चयन कांग्रेस द्वारा महिला नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव पर भरोसे का संकेत माना जा रहा है।
मीनाक्षी नटराजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र कांग्रेस सीट के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के नाम की घोषणा कर दी है। लंबे मंथन और कई दावेदारों के बीच कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और राहुल गांधी की करीबी मानी जाने वाली मीनाक्षी नटराजन पर भरोसा जताया है। उनके नाम की घोषणा के साथ ही राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू कर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाई। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा से आने वाली मीनाक्षी ने कम उम्र में ही कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई से जुड़कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा था।
छात्र राजनीति से बनाई पहचान
मीनाक्षी नटराजन ने राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) में काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। संगठन में सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के चलते उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां मिलीं। बाद में उन्होंने युवा कांग्रेस में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं और संगठन विस्तार में अहम योगदान दिया।
मंदसौर से पहुंचीं लोकसभा
साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें मंदसौर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता लक्ष्मीनारायण पांडे को हराकर जीत दर्ज की और पहली बार संसद पहुंचीं। सांसद रहते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
राहुल गांधी की कोर टीम का हिस्सा
कांग्रेस संगठन में मीनाक्षी नटराजन को राहुल गांधी की भरोसेमंद नेताओं में गिना जाता है। पार्टी के वैचारिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पिछले कुछ वर्षों में उन्हें विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वे कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में रणनीतिक और संगठनात्मक दोनों स्तरों पर सक्रिय रही हैं।
महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने का संकेत
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा भेजकर महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने और संगठन में लंबे समय से काम कर रहे नेताओं को सम्मान देने का संदेश दिया है। साथ ही यह फैसला मध्य प्रदेश में आगामी राजनीतिक रणनीति का भी हिस्सा माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें-पानी का संकट चौथे दिन भी बरकरार, VIP इलाकों में पहुंचे टैंकर, जनता परेशान
दिग्विजय सिंह की जगह लेंगी मीनाक्षी
कांग्रेस की इस सीट पर वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह राज्यसभा सदस्य थे। उनके चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद नए चेहरे की तलाश शुरू हुई थी। कई नामों पर चर्चा के बाद पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाकर संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X