सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Meenakshi's nomination cancelled: Congress protests vehemently; MLAs and senior leaders stage a sit-in outside

मीनाक्षी का नामांकन रद्द: कांग्रेस का उग्र विरोध, चुनाव आयोग कार्यालय के सामने धरने पर बैठे विधायक-दिग्गज नेता

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 09 Jun 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस ने आंदोलन तेज कर दिया है। भोपाल में चुनाव आयोग कार्यालय के सामने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई विधायक और नेता धरने पर बैठ गए हैं।

Meenakshi's nomination cancelled: Congress protests vehemently; MLAs and senior leaders stage a sit-in outside
चुनाव आयोग कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ सड़क से लेकर चुनाव आयोग तक मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। धरने में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई वरिष्ठ नेता, विधायक और संगठन पदाधिकारी शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं ने नामांकन निरस्त करने की कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की।


चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रहा और कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाओ, भाजपा जवाब दो  तथा अन्य राजनीतिक नारे लगाते रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव बनाकर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द कराया गया है। धरने में शामिल नेताओं ने कहा कि पार्टी इस फैसले को स्वीकार नहीं करेगी और कानूनी तथा राजनीतिक दोनों स्तर पर लड़ाई जारी रखेगी। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फैसले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस ने फूंके पुतले
धरने से पहले यूथ कांग्रेस ने भी विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पीसीसी कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा नेताओं के पुतले जलाकर नाराजगी जताई। इस दौरान भी भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और नामांकन निरस्त करने की कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, तंखा बोले-फैलाया जा रहा भ्रम


नामांकन रद्द होने के बाद बढ़ा सियासी तापमान
मंगलवार को भाजपा की आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया था। भाजपा का आरोप था कि हैदराबाद की अदालत में लंबित एक मामले की जानकारी नामांकन पत्र में नहीं दी गई। इसी आधार पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी।
रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले के बाद विधानसभा परिसर में भी दिनभर हंगामे की स्थिति बनी रही। कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जबकि दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed