सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Board Results: Girls have topped both Class 10 and Class 12 examinations over the last five years, while ov

MP Board Result: 10वीं-12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल तक संभव, 5 साल से छात्राओं का दबदबा, इस बार भी ऐसे ही संकेत

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 10 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Board 2026 के 10वीं-12वीं के रिजल्ट 15 अप्रैल तक जारी हो सकते हैं। पिछले 5 वर्षों में छात्राएं लगातार छात्रों से आगे रही हैं, जबकि कुल परिणाम में उतार-चढ़ाव के बाद अब सुधार का ट्रेंड दिख रहा है। इस बार भी बेहतर रिजल्ट और छात्राओं के दबदबे की उम्मीद है।

MP Board Results: Girls have topped both Class 10 and Class 12 examinations over the last five years, while ov
जल्दी ही आएंगे परीक्षा परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की तैयारी में है। इस बार सिर्फ पास प्रतिशत ही नहीं, बल्कि सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या छात्राएं अपना लगातार बढ़त का सिलसिला बरकरार रख पाएंगी। पिछले 5 साल के ट्रेंड पर नजर डालें तो साफ है कि 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। कई वर्षों में तो उन्होंने छात्रों से 5 से 8 प्रतिशत तक ज्यादा रिजल्ट दिया है, जिससे यह पैटर्न अब एक स्थायी ट्रेंड बनता नजर आ रहा है।
Trending Videos


12वीं का रिजल्ट में गिरावट से रिकॉर्ड तक का सफर
12वीं के नतीजों में पिछले वर्षों में उतार-चढ़ाव साफ दिखा है। 2021 में कोरोना के चलते सभी छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया गया और रिजल्ट 100% रहा। इसके बाद 2022 में पास प्रतिशत 72.72% रहा, लेकिन 2023 में यह गिरकर 55.28% तक पहुंच गया। हालांकि 2024 में सुधार के साथ यह 64.49% हुआ और 2025 में 74.48% के साथ पिछले 15 साल का रिकॉर्ड बन गया। इस दौरान छात्राओं का प्रदर्शन हर साल छात्रों से बेहतर रहा। 2025 में जहां छात्राओं का पास प्रतिशत 77.55% रहा, वहीं छात्रों का 71.37% था। यह अंतर पिछले कई वर्षों से लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं में भी छात्राओं का दबदबा कायम
10वीं के परिणाम में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2020 में 62.84% रिजल्ट रहा, जबकि 2021 में जनरल प्रमोशन के कारण 100% परिणाम आया। इसके बाद 2022 में गिरावट के साथ 59.54% और 2023 में हल्का सुधार होकर 63.29% हुआ। 2024 में फिर गिरावट दर्ज हुई और रिजल्ट 58.10% रहा, लेकिन 2025 में 76.22% के साथ बड़ी छलांग देखने को मिली। यहां भी छात्राओं ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। 2025 में छात्राओं का पास प्रतिशत 79.27% रहा, जबकि छात्रों का 73.21% रहा।

यह भी पढ़ेंमातृ मौतों का सच सामने लाएगा सिस्टम,डेढ़ घंटे में वजह स्पष्ट, एम्स में फ्री क्लिनिकल ऑटोप्सी शुरू

इस साल क्या बन सकते हैं हालात?
पिछले साल दोनों कक्षाओं में आए सुधार को देखते हुए इस बार भी रिजल्ट बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और डेटा फाइनल होने के बाद 15 अप्रैल तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इस बार कुल पास प्रतिशत 70% के आसपास या उससे ज्यादा रह सकता है। साथ ही छात्राओं के एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

छात्राएं और छात्र (12वीं)
  • 2025: छात्राएं -77.55%, छात्र -71.37%
  • 2024: छात्राएं -68.42%, छात्र -60.54%
  • 2023: छात्राएं -58.75%, छात्र -52%
  • 2022: छात्राएं -75.64%, छात्र -69%
  • 2021: दोनों 100%
  • हर साल छात्राएं 5-7% तक आगे रही हैं।
छात्राएं और छात्र (10वीं)
  • 2025: छात्राएं -79.27%, छात्र -73.21%
  • 2024: छात्राएं -61.68%, छात्र -54.35%
  • 2023: छात्राएं -66.47%, छात्र -60.26%
  • 2022: छात्राएं -62.84%, छात्र -56.06%
  • 2021: दोनों 100%
  • छात्राएं लगातार आगे रही हैं और अंतर कई बार 5-8% तक रहा है।
5 साल में 12वीं का रिजल्ट 
2021: 100% (कोविड के कारण जनरल प्रमोशन)
2022: 72.72%
2023: 55.28% 
2024: 64.49% 
2025: 74.48% 

5 साल में 10वीं के रिजल्ट 
2020: 62.84%
2021: 100% (जनरल प्रमोशन)
2022: 59.54%
2023: 63.29%
2024: 58.10%
2025: 76.22% 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed