सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: National 'Advanced Agriculture Festival' starts in Raisen from today, Shivraj said - focus on food securit

MP: रायसेन में राष्ट्रीय ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ आज से, शिवराज बोले- खाद्य सुरक्षा, किसानों की आय बढ़ाने  पर फोकस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 10 Apr 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव का आयोजन आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे किसानों के लिए आधुनिक खेती सीखने का बड़ा अवसर बताया। उन्होंने इस महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील की। 

MP: National 'Advanced Agriculture Festival' starts in Raisen from today, Shivraj said - focus on food securit
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सिर्फ मेला नहीं, बल्कि किसानों के लिए आधुनिक खेती सीखने का बड़ा प्रशिक्षण मंच होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य देश की खाद्य सुरक्षा मजबूत करना, किसानों की आय बढ़ाना और हर नागरिक तक पोषणयुक्त भोजन पहुंचाना है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब केवल गेहूं और धान उत्पादन बढ़ाना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि फल, सब्जियां, दालें और तिलहन जैसी फसलों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश में अनाज का पर्याप्त भंडार है, लेकिन दाल और तिलहन में आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP Board Result: 10वीं-12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल तक संभव, 5 साल से छात्राओं का दबदबा, इस बार भी ऐसे ही संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी जोत का समाधान: इंटीग्रेटेड फार्मिंग
मंत्री ने कहा कि देश में किसानों के पास औसत जमीन कम होती जा रही है, जिससे खेती को लाभकारी बनाना चुनौती बन गया है। इसके समाधान के रूप में सरकार इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को बढ़ावा दे रही है। इस मॉडल में किसान एक ही खेत में फसल, पशुपालन, मधुमक्खी पालन और मछली पालन जैसी गतिविधियां कर सकता है, जिससे आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की रिसर्च खेत तक पहुंचे, इसके लिए ‘लैब टू लैंड’ मॉडल पर काम किया जा रहा है। अब वैज्ञानिक सीधे किसानों से जुड़ेंगे और नई तकनीकों की जानकारी देंगे। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में ‘नारी शक्ति वंदन’ उत्सव आज से, महिला आरक्षण कानून की दी जाएगी जानकारी

20 तकनीकी सत्र और लाइव डेमो
महोत्सव के दौरान 20 तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृषि मशीनीकरण, प्राकृतिक खेती, फसल प्रबंधन, एआई तकनीक और बागवानी जैसे विषय शामिल होंगे। साथ ही किसानों को मशीनों और नई तकनीकों के लाइव डेमो भी दिखाए जाएंगे, ताकि वे इन्हें आसानी से समझ सकें। महोत्सव का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे, जबकि समापन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य आतिथ्य में होगा।  कार्यक्रम में किसानों को फर्टिलाइजर सब्सिडी, फसल बीमा, फार्मर आईडी और मौसम से होने वाले नुकसान से राहत जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि सरकार खाद की कीमतों को नियंत्रित रखकर किसानों को राहत दे रही है।अ

ये भी पढ़ें- भोपाल में वकीलों ने घेरा थाना: होटल विवाद में एडवोकेट पर FIR से भड़का गुस्सा, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई के आरोप

प्राकृतिक खेती और महिला सशक्तिकरण पर जोर
चौहान ने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लाखों किसानों को जोड़ा जा रहा है। साथ ही ‘लखपति दीदी’ योजना के जरिए महिलाओं की आय बढ़ाने पर भी सरकार काम कर रही है। अंत में उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस महोत्सव में शामिल हों, नई तकनीक सीखें और अपनी खेती को आधुनिक बनाकर आय बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed