सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Budget Session: Protest in the Assembly by banging plates, Singhar said – the government is only serving im

MP Budget Session: थाली बजाकर विधानसभा में विरोध,सिंघार बोले-सरकार विकास के नाम पर सिर्फ ख्याली पुलाव परोस रही

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 19 Feb 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा के चौथे दिन कांग्रेस विधायकों ने थाली बजाकर सरकार पर ‘ख्याली पुलाव’ परोसने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बेरोजगारी, महिलाओं, किसानों, ओबीसी आरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार को घेरा और संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।

MP Budget Session: Protest in the Assembly by banging plates, Singhar said – the government is only serving im
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के चौथे दिन सियासी पारा चरम पर पहुंच गया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष थाली बजाकर सरकार के खिलाफ तीखा और सांकेतिक प्रदर्शन किया। विधायकों ने हाथों में थालियां लेकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार जनता को विकास के नाम पर सिर्फ ‘ख्याली पुलाव’ परोस रही है।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक दल ने बेरोजगारी, लाड़ली बहना योजना, बिजली बिल, स्वास्थ्य सेवाएं, किसानों की समस्याएं और ओबीसी आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार केवल घोषणाओं की राजनीति कर रही
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं की राजनीति कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो साल से भर्तियां अटकी हुई हैं और बेरोजगार युवा दर-दर भटक रहे हैं। युवाओं को रोजगार के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों को 3000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है। बिजली बिलों में राहत के दावे भी कागजों तक सीमित हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए सिंघार ने कहा कि अस्पतालों में न डॉक्टर पर्याप्त हैं, न दवाइयां उपलब्ध लेकिन सरकार सब कुछ बेहतर होने का दावा करती है।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश विधानसभा में आज पानी और आबकारी नीति पर तीखी बहस के आसार

 शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल
सिंघार ने कहा कि किसानों को खाद-बीज के लिए भटकना पड़ रहा है और ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही। शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल है, लेकिन सरकार समस्याओं के समाधान के बजाय सिर्फ घोषणाओं का सहारा ले रही है।
उमंग सिंघार ने साफ कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के हक और भविष्य की लड़ाई है। कांग्रेस विधानसभा से लेकर सड़क तक संघर्ष जारी रखेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed