सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Cabinet: Landless families in the process of getting a gift, with free registration, they can get land owne

MP Cabinet: भूमिहीन परिवारों को सौगात की तैयारी, मुफ्त रजिस्ट्री के साथ मिल सकता है जमीन का मालिकाना हक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 02 Jun 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के भूमिहीन परिवारों को बड़ी राहत देने वाला फैसला हो सकता है। स्वामित्व योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को मुफ्त रजिस्ट्री के साथ भूमि का वैधानिक अधिकार देने पर मुहर लगने की संभावना है।

MP Cabinet: Landless families in the process of getting a gift, with free registration, they can get land owne
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री  मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के भूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। सरकार स्वामित्व योजना के तहत लंबे समय से निवास कर रहे पात्र परिवारों को भूमि का वैधानिक अधिकार देने की दिशा में बड़ा कदम उठा सकती है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार पात्र हितग्राहियों को पट्टा प्रदान करने के साथ भूमि की रजिस्ट्री भी निशुल्क कराई जाएगी, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP: तपिश की जगह तूफान! नौतपा के आखिरी दिन भी 45 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें कब आएगा मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से निवासरत ऐसे परिवार, जिनके पास भूमि का वैध स्वामित्व नहीं है, उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकेगा। केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के अंतर्गत इन परिवारों और उनके आवासों का सर्वेक्षण पहले ही कराया जा चुका है। अब राज्य सरकार सर्वे के आधार पर पात्र लोगों को कानूनी स्वामित्व प्रदान करने की तैयारी में है। इससे हजारों परिवारों को स्थायी आवासीय अधिकार मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: इंदौर संभाग से शुरू होगा बस संचालन, सीएम यादव ने जारी किए निर्देश


खरीफ सीजन की तैयारियों पर भी रहेगा फोकस
कैबिनेट बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। राज्य सरकार ने आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए उर्वरकों की उपलब्धता और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति किसानों को खाद की उपलब्धता, मूल्य नियंत्रण और बीमा योजना से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव देगी। समिति में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को शामिल किया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त को समिति का संयोजक बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed