{"_id":"6a68c7fb50d3636bb30d6659","slug":"mp-government-begins-considering-proposal-to-hike-stipends-hunger-strike-suspended-but-work-boycott-continu-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: स्टाइपेंड बढ़ाने के प्रस्ताव पर सरकार ने शुरू किया विचार, भूख हड़ताल स्थगित; काम का बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: स्टाइपेंड बढ़ाने के प्रस्ताव पर सरकार ने शुरू किया विचार, भूख हड़ताल स्थगित; काम का बहिष्कार जारी
Tue, 28 Jul 2026 08:47 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:47 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। सरकार की ओर से करीब 20% बढ़ोतरी पर विचार शुरू होने के बाद इंटर्न्स ने भूख हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी है, लेकिन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
एमबीबीएस इंंटर्न्स की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न्स के मासिक स्टाइपेंड को 14,337 से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा। हालांकि, सरकार ने इंटर्न्स की मांग पर विचार शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए इंटर्न्स ने प्रस्तावित भूख हड़ताल स्थगित कर दी है। वाइस ऑफ इंटर्न्स मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को आयुक्त चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) से मुलाकात कर मांगों पर चर्चा की। बैठक में प्रशासन की ओर से स्टाइपेंड में करीब 20 फीसदी वृद्धि के प्रस्ताव पर विचार किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इंटर्न्स का कहना है कि अभी तक स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कोई लिखित आदेश, अंतिम निर्णय या समय-सीमा तय नहीं की गई है। ऐसे में प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रस्तावित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: भाजपा ने जीतू पटवारी के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत, प्रचार पर रोक लगाने की मांग
काम का बहिष्कार रहेगा जारी
इंटर्न्स ने स्पष्ट किया है कि भूख हड़ताल स्थगित करने के बावजूद कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। संगठन के मुताबिक, मूल मांग पर सरकार की ओर से लिखित और समयबद्ध आश्वासन मिलने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि बैठक में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने इंटर्न्स की मांगों को गंभीरता से सुना और सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। वहीं, प्रशासन की ओर से प्रस्तावित 20 फीसदी वृद्धि पर विचार शुरू होने को इंटर्न्स ने बातचीत की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: पूर्व CS की बहू अंजलि उर्फ उजमा पर हिंदू धर्मस्थल को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहने का आरोप थाने में शिकायत
बुधवार को रक्तदान शिविर
आंदोलन के बीच इंटर्न्स ने 29 जुलाई बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित करने का फैसला किया है। वाइस ऑफ इंटर्न्स के अनुसार, यह शिविर शांतिपूर्ण विरोध का हिस्सा होगा। संगठन का कहना है कि अपने अधिकारों की मांग के साथ मेडिकल इंटर्न समाज और मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- MP IAS Transfer: शहडोल कलेक्टर की पोस्टिंग बदली, पार्थ को कमान; 8 IAS के तबादले, चार जिलों के DM भी बदले
30 हजार रुपये स्टाइपेंड की मांग
मध्य प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न्स लंबे समय से मासिक इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में उन्हें 14,337 मासिक स्टाइपेंड मिल रहा है। इंटर्न्स इसे बढ़ाकर 30 हजार प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं। संगठन ने सरकार और चिकित्सा शिक्षा विभाग से बातचीत को जल्द अंतिम रूप देने और मांग पर लिखित एवं समयबद्ध निर्णय लेने की अपील की है। फिलहाल सरकार के प्रस्ताव पर बातचीत जारी है और इंटर्न्स का कार्य बहिष्कार भी जारी रहेगा।