फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Guru Purnima to be celebrated as 'Maharshi Sandipani Shraddha Parv' this year; CM directs officials to tur

MP: गुरु पूर्णिमा आज महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व के रूप में मनेगी, सीएम ने दिए जन आंदोलन बनाने के निर्देश

Tue, 28 Jul 2026 07:47 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 28 Jul 2026 07:47 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में इस साल गुरु पूर्णिमा को ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’ के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे जनभागीदारी से जोड़ते हुए गुरु-शिष्य परंपरा का संदेश हर वर्ग तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
MP: Guru Purnima to be celebrated as 'Maharshi Sandipani Shraddha Parv' this year; CM directs officials to tur
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में इस वर्ष गुरु पूर्णिमा को महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित रखने के बजाय जनभागीदारी से सांस्कृतिक और शैक्षणिक जनआंदोलन का स्वरूप देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निर्माणाधीन या लोकार्पण से बाकी सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण भी जल्द कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल का स्वागत किया और पूर्व मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग के सीईओ की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव के रूप में अशोक बर्णवाल की यह पहली कैबिनेट बैठक है। करीब 35 वर्ष के प्रशासनिक अनुभव में उन्होंने वन, पर्यावरण, कृषि, स्वास्थ्य, वित्त और कमजोर वर्गों के कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP IAS Transfer: शहडोल कलेक्टर की पोस्टिंग बदली, पार्थ  को कमान; 8 IAS के तबादले, चार जिलों के DM भी बदले
विज्ञापन


आगामी वर्षों में कई बड़े आयोजन
सीएम ने कहा कि आने वाले समय में कृषि कल्याण वर्ष 2026, युवा कल्याण वर्ष 2027, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 और सिंहस्थ 2028 जैसे बड़े आयोजन होंगे। ऐसे में नए मुख्य सचिव का कार्यकाल महत्वपूर्ण रहेगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने अनुराग जैन के करीब 22 महीने के मुख्य सचिव कार्यकाल में हुए ई-ऑफिस, ई-कैबिनेट, समृद्ध मध्य प्रदेश-2047 रोडमैप, पदोन्नति प्रक्रिया की शुरुआत, एक सत्र में 15 विधेयकों की प्रस्तुति, समान नागरिक संहिता और करीब 25 नई नीतियों के निर्माण का उल्लेख किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Tourism: होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन-वन विभाग मिलकर करेंगे काम, भगोरिया का होगा राष्ट्रीय प्रचार

पुलिस में 9,662 नए पद, 25 हजार से ज्यादा को प्रमोशन
मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस विभाग में 25 हजार से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों के 9,662 नए पदों को मंजूरी मिली है। पिछले वर्ष भी करीब 8,500 पद स्वीकृत किए गए थे। इस तरह दो साल में पुलिस विभाग में करीब 18 हजार पद मंजूर किए गए हैं। युवाओं से जुड़े मामलों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए गए हैं। पेपर लीक, परीक्षा और शिक्षा-रोजगार से जुड़े मामलों का तीन महीने में निराकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल भी तैयार किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-  MP : हर शुक्रवार गांव-वार्डों में उतरेगी मोहन सरकार, जन विश्वास अभियान की शुरुआत, योजनाओं की होगी मॉनीटरिंग

सात हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश को हाल ही में सात हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। श्याम सेल एंड पावर करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे 1,000 से अधिक रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है। वहीं पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज की करीब 6,200 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना प्रस्तावित है। इससे 2,500 से अधिक रोजगार के अवसर बनने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed