{"_id":"6413045d053f5ad27e033baa","slug":"mp-ips-transfers-deoskar-indore-and-mishra-now-police-commissioner-of-bhopal-12-ips-officers-transferred-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP IPS Transfers: देऊस्कर इंदौर और मिश्रा अब भोपाल के पुलिस कमिश्नर, 12 IPS अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP IPS Transfers: देऊस्कर इंदौर और मिश्रा अब भोपाल के पुलिस कमिश्नर, 12 IPS अफसरों के तबादले
Thu, 16 Mar 2023 05:35 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 16 Mar 2023 05:35 PM IST
सार
मध्यप्रदेश सरकार ने इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा को भोपाल का और भोपाल के पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर को इंदौर का पुलिस कमिश्नर बनाया है। उनके साथ-साथ 12 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं।
विज्ञापन
मकरंद देऊस्कर और हरिनारायणचारी मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में इंदौर और भोपाल में ही पुलिस कमिश्नरी लागू है। अब इन दोनों के पुलिस कमिश्नरों की अदला-बदली की गई है। भोपाल के पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर को इंदौर का और इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा को भोपाल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा एडीजी योगेश मुदगल को पुलिस मुख्यालय में तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है।
मध्यप्रदेश सरकार ने 12 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें अहम है इंदौर और भोपाल के पुलिस कमिश्नर। इनके अलावा एडीजी जी अखेतो सेमो को जेल विभाग का एडीजी बनाया गया है। इसी तरह अनिल कुमार को एसआईएसएफ मुख्यालय में एडीजी बनाया गया है। होशंगाबाद जोन से एडीजी दीपिका सूरी को पीएचक्यू में प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमोद वर्मा को सागर ज़ोन का आईजी बनाया गया है। सागर के आईजी अनुराग कुमार को आईजी इंटेलिजेंस बनाया गया है। भोपाल ग्रामीण ज़ोन के आईजी इरशाद वली को होशंगाबाद जोन का आईजी बनाया गया है। रतलाम आईजी सुशांत कुमार सक्सेना को चंबल ज़ोन का आईजी बनाया गया है।