{"_id":"6a1ef35c886ac07a2804943f","slug":"mp-late-kailash-sarang-s-birth-anniversary-celebrated-as-parents-day-programs-of-service-and-respect-organi-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई स्व. कैलाश सारंग की जयंती, सेवा और सम्मान के कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई स्व. कैलाश सारंग की जयंती, सेवा और सम्मान के कार्यक्रम आयोजित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 02 Jun 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मातृ-पितृ भक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों के सम्मान, चिकित्सा शिविर, पौधरोपण और विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।
मंत्री विश्वास सारंग बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
स्व. श्री कैलाश सारंग की जयंती पर मंगलवार को देशभर में ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर भोपाल सहित विभिन्न राज्यों में वृद्धजनों के सम्मान, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान, पौधरोपण और सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्व. कैलाश सारंग के सामाजिक योगदान को स्मरण किया। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने वृद्धजनों के चरण पखारकर उनका सम्मान किया, आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक बुजुर्ग माता-पिता के समान है और उनकी सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक एवं सांस्कृतिक दायित्व है।
ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: चोटों के सवाल पर नहीं मिले जवाब, गिरिबाला-समर्थ को फिर रिमांड पर लेने की तैयारी
मंत्री सारंग ने कहा कि स्व. कैलाश नारायण सारंग का जीवन समाजसेवा, जनकल्याण और संस्कारों के प्रति समर्पित रहा। उनकी स्मृति में हर वर्ष उनकी जयंती को मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि नई पीढ़ी में माता-पिता और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत किया जा सके। उन्होंने भगवान गणेश, प्रभु श्रीराम और श्रवण कुमार के उदाहरण देते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा और सम्मान भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। भोपाल सहित देशभर में आयोजित कार्यक्रमों के तहत शरबत वितरण, भोजन और राशन सामग्री वितरण, फल वितरण, चिकित्सा शिविर तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। विभिन्न स्थानों पर वृद्धजनों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP Cabinet: MP News: सीएम मोहन यादव ने दी बड़ी राहत, 48.32 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार
सोशल मीडिया पर भी इस आयोजन को व्यापक समर्थन मिला। #सारंग_मातृ_पितृ_भक्ति_दिवस हैशटैग कई घंटों तक देशभर में ट्रेंड करता रहा। बड़ी संख्या में युवाओं ने अपने माता-पिता और आसपास के बुजुर्गों का सम्मान कर उनके साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। नरेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। वहीं, मंत्री श्री सारंग ने जानकारी दी कि 3 जून को नरेला विधानसभा के एकतापुरी स्थित कैलाश सारंग पार्क में स्व. कैलाश नारायण सारंग की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X