{"_id":"6347e2262456b920fc087c68","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-moisture-from-the-atmosphere-is-rapidly-decreasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश से लौटने लगा मानसून, तेजी से कम हो रही वातावरण से नमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश से लौटने लगा मानसून, तेजी से कम हो रही वातावरण से नमी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 13 Oct 2022 03:32 PM IST
सार
प्रदेशभर में पारा सामान्य तापमान से कम ही है। नर्मदापुरम, इंदौर, रीवा संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री राजगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 18 डिग्री भी राजगढ़ में रहा।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: कुछ जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना है।
- फोटो : Self
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने लगी हैं। प्रदेश के मौसम पर असर डालने वाला कोई भी सिस्टम फिलहाल एक्टिव नहीं है। नमी कम हो रही है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। इससे रात का तापमान भी लुढ़कने लगा है। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह ओस पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने भी कुछ जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, रीवा, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। चांद में 5, लखनादौन, बिछुआ, बजाग में 3, सिवनी, मोहखेड़ा, छपारा, कुरई, चिनौर में 2, केवलारी, बेनीबारी, भैंसदेही, पचमढ़ी में 1 सेमी तक पानी गिरा है।
अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साछ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के यलो अलर्ट के मुताबिक शहडोल संभाग के जिलों में तथा बालाघाट एवं मंडला जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो बारिश का जोर कम होते ही तापमान में मामूली बढ़त होने लगी है। हालांकि प्रदेशभर में पारा सामान्य तापमान से कम ही है। नर्मदापुरम, इंदौर, रीवा संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री राजगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 18 डिग्री भी राजगढ़ में रहा। इस वर्ष सीजन में मध्य प्रदेश में कुल 1169.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जबकि प्रदेश की सामान्य वर्षा 949.5 मिमी मानी गई है।
मौसम वैज्ञानिक बता रहे कि बारिश की विदाई नजदीक है, अमूमन सितंबर के आखिरी तक मानसून लौट जाता है, पर जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम देरी से आने-जाने लगे हैं। फिलहाल प्रदेश में नमी लगातार कम हो रही है। कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। बादल भी छंटने लगे हैं। हवाओं का रुख भी बदलकर पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी होने लगा है। रात का तापमान भी जल्द गिरना शुरू हो सकता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X