सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 13 RPSC officers to become IAS, non-RPSC officers denied chance again

MP News: राप्रसे के 13 अफसर बनेंगे IAS, गैर-राप्रसे अधिकारियों को फिर नहीं मिला मौका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 16 Apr 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों को जल्द IAS बनने का मौका मिल सकता है।  इस बार भी गैर-राप्रसे अधिकारियों को प्रमोशन में शामिल नहीं किया जाएगा।

MP News: 13 RPSC officers to become IAS, non-RPSC officers denied chance again
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में जल्द ही 13 राज्य प्रशासनिक सेवा  (एसएएस) अधिकारियों को आईएएस पद पर पदोन्नति मिल सकती है। इस बार भी गैर-राप्रसे अधिकारियों को मौका नहीं मिलेगा, जिससे मामला चर्चा में है। मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए जल्द ही विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित होगी, जिसमें 13 पदों पर चयन किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी गैर-राप्रसे (Non-SAS) अधिकारियों को पदोन्नति का मौका नहीं मिलेगा। राप्रसे संघ के विरोध के चलते यह प्रक्रिया केवल SAS अधिकारियों तक ही सीमित रखी गई है। जानकारी के अनुसार, 13 पदों के लिए कुल 39 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। नियम के अनुसार, एक पद के लिए तीन नामों को ‘जोन ऑफ कंसिडरेशन’ में रखा जाता है। इसी आधार पर सूची तैयार कर आगे की प्रक्रिया के लिए भेजी गई है। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP: एक के बाद एक खुलासे से दहला भोपाल, मासूमों के साथ कई बार दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव; तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित नामों में   डॉ. इच्छित गढ़पाले, जयेंद्र कुमार विजयावत, डॉ. अभय सिंह खरारी, रजनीश कसेरा, एकता जायसवाल, हृदयेश कुमार श्रीवास्तव, लता शरणागत, महीप किशोर तेजस्वी, मिलिंद कुमार नागदेवे, राज कुमार खत्री, कृष्ण कुमार रावत, प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम प्रसाद भार्गव, निधि सिंह राजपूत, निमिषा जायसवाल, संदीप कुमार सोनी, रिंकिश कुमार वैश्य, माया अवस्थी, भूपेंद्र कुमार गोयल, मनोज मालवीय, कमल चंद्र नगर, मिनिषा पांडेय, इला तिवारी, सपना एम. लोवंशी, नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवड़ा, माधवी नागेंद्र, वर्षा सोलंकी,विवेक कुमार रघुवंशी, प्रदीप जैन, अखिलेश कुमार जैन, विशाल चौहान, मेहताब सिंह गुर्जर, अतेंद्र सिंह गुर्जर सुरभि तिवारी,वंदना मेहरा का नाम शामिल है।  वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्द ही इसे संबंधित प्राधिकरण को भेजा जाएगा। अब सभी की नजरें DPC बैठक पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि इन 39 नामों में से किन 13 अधिकारियों को IAS बनने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में नई ट्रांसफर पॉलिसी की तैयारी: एक माह के लिए हटेगा प्रतिबंध,प्रभारी मंत्रियों को मिलेंगे अधिकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed