{"_id":"6a1c44687b5fd88a230b2671","slug":"mp-news-after-mann-ki-baat-chief-minister-dr-mohan-yadav-made-a-big-announcement-farmers-coming-to-the-cit-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मन की बात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, शहर आने वाले किसानों को मिलेंगे हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मन की बात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, शहर आने वाले किसानों को मिलेंगे हेलमेट
Sun, 31 May 2026 07:53 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 31 May 2026 07:53 PM IST
सार
शुजालपुर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की सुरक्षा और आय बढ़ाने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देने और उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की बात कही।
विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां संस्करण किसानों और जनप्रतिनिधियों के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद किसानों से संवाद करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है और गांव से शहर आकर दूध, फल, सब्जियां तथा अन्य कृषि उत्पाद बेचने वाले किसानों को सुरक्षा के लिए हेलमेट उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि किसानों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। बड़ी संख्या में किसान मोटरसाइकिल से अपने उत्पाद शहरों तक पहुंचाते हैं, लेकिन हेलमेट का उपयोग नहीं करने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सरकार हेलमेट उपलब्ध कराकर किसानों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
ये भी पढ़ें- MP News: 19 साल बाद निकली भर्ती, चयन के 8 महीने बाद भी नहीं मिली नौकरी, कल DPI का घेराव करेंगे चयनित अभ्यर्थी
गेहूं खरीदी में प्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से एक करोड़ मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदी कर नया रिकॉर्ड बनाया है। लगभग 14 लाख किसानों से गेहूं खरीदा गया, जो देश में सबसे बड़ा आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर भी दिखाती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सोयाबीन उत्पादकों को भावांतर योजना का लाभ दिया जा रहा है और पहली बार उड़द उत्पादकों को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि मूंग के साथ उड़द की फसल पर भी 600 रुपये प्रति क्विंटल का विशेष बोनस दिया जाएगा। इसके लिए किसानों का पंजीयन शुरू हो चुका है और जल्द ही खरीदी प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, 1.44 लाख से अधिक प्रगणकों ने घर-घर पहुंचकर जुटाई जानकारी
दाल उत्पादन में प्रदेश पहले स्थान पर
डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश दाल उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है और सरकार इस क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। साथ ही आने वाले समय में किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, गौशालाओं के संचालन और गौ-पालकों को प्रोत्साहन देने की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर किसानों की अतिरिक्त आय सुनिश्चित की जा रही है। सरकार का लक्ष्य मध्यप्रदेश को कृषि के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।