सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: An important meeting will be held next week on the increase in bus fares, representatives of bus oper

MP News: बस किराए में बढ़ोतरी पर अगले सप्ताह होगी अहम बैठक, बस ऑपरेटरों के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 09 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में बस किराए में बदलाव को लेकर अगले सप्ताह अहम बैठक होने जा रही है। परिवहन विभाग किराया निर्धारण समिति के साथ बस ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों की राय लेकर फैसला करेगा।
 

MP News: An important meeting will be held next week on the increase in bus fares, representatives of bus oper
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में सार्वजनिक यात्री बसों के किराए में संभावित बढ़ोतरी को लेकर परिवहन विभाग अगले सप्ताह किराया निर्धारण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करेगा। बैठक में बस किराए से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और यात्रियों तथा बस संचालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा। 

परिवहन विभाग ने बताया कि बैठक को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के लिए दो बस ऑपरेटर प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। इन प्रतिनिधियों की भागीदारी से बस संचालन से जुड़ी जमीनी समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से विचार किया जा सकेगा। विभाग का उद्देश्य सभी पक्षों की राय लेकर सर्वसम्मति से जनहितैषी और संतुलित निर्णय लेना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द: कैलाश विजयवर्गीय का दावा- हमें लंबित मामले की जानकारी कांग्रेस से ही मिली
विज्ञापन


गौरतलब है कि बस किराया निर्धारण के लिए वर्ष 2010 में एक स्थायी समिति का गठन किया गया था। इस समिति में प्रमुख सचिव परिवहन, आर्थिक सलाहकार वित्त, आयुक्त वाणिज्यिक कर, परिवहन आयुक्त, आयुक्त भोपाल संभाग, राज्य परिवहन उपक्रम के प्रबंध संचालक तथा परिवहन आयुक्त द्वारा नामांकित दो बस ऑपरेटर प्रतिनिधि शामिल होते हैं। अधिकारियों के अनुसार समिति द्वारा किराया निर्धारण से संबंधित सभी पहलुओं का अध्ययन कर निर्णय लिया जाता है, ताकि यात्रियों पर अनावश्यक बोझ न पड़े और बस संचालकों को भी संचालन में आने वाली लागत के अनुरूप राहत मिल सके। आगामी बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेशभर के बस संचालकों और लाखों यात्रियों की नजरें टिकी हुई हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP Rajya Sabha: क्या था वो मामला जिसकी वजह से रद्द हुआ मीनाक्षी का नामांकन, कैसे कांग्रेस के हाथ से निकली सीट?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed