फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP to hold special religious event today to mark PM Modi's 12 years in power, top leaders to attend

MP News: पीएम मोदी के सत्ता में 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के विशेष धार्मिक आयोजन आज, शीर्ष नेता होंगे शामिल

Wed, 10 Jun 2026 04:26 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 10 Jun 2026 04:26 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर भाजपा बुधवार को प्रदेशभर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
MP News: BJP to hold special religious event today to mark PM Modi's 12 years in power, top leaders to attend
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में बुधवार को विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Rajya Sabha: क्या था वो मामला जिसकी वजह से रद्द हुआ मीनाक्षी का नामांकन, कैसे कांग्रेस के हाथ से निकली सीट?
विज्ञापन


भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 जून की सुबह 7 बजे भोपाल के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सुबह 10 बजे नीलबड़ चौराहे स्थित देवी एवं हनुमान मंदिर में आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सुबह 10:30 बजे नेहरू नगर स्थित करुणाधाम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस का धरना, अंदर न जाने देने का लगाया आरोप

भाजपा के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का महत्वपूर्ण कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस अवसर को लेकर प्रदेश के 12 प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, सामूहिक पाठ और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का कहना है कि इन आयोजनों के माध्यम से देश की समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की जाएगी तथा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों को भी स्मरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed