फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Changes in the Chief Secretary and CM Office staff; new postings for several employees at the Mantral

MP News: मुख्य सचिव और सीएम कार्यालय के स्टाफ में बदलाव, मंत्रालय में कई कर्मचारियों की नई पदस्थापना

Fri, 31 Jul 2026 06:46 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 31 Jul 2026 06:46 PM IST
सार

मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के कार्यभार संभालने के बाद मंत्रालय और मुख्यमंत्री कार्यालय के स्टाफ में बदलाव शुरू हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कई अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
MP News: Changes in the Chief Secretary and CM Office staff; new postings for several employees at the Mantral
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश शासन के मंत्रालय में मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय के स्टाफ में बदलाव का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनने के बाद दिल्ली जाने और अशोक बर्णवाल के मुख्य सचिव का पद संभालने के बाद यह फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के निज सचिव के रूप में हरिशंकर भार्गव की पदस्थापना की गई है। वे इससे पहले अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के निज सचिव के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: अब सीएम खुद सुनेंगे जनता की शिकायतें, 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में 'जन विश्वास अभियान' में होंगे शामिल
विज्ञापन


इसी तरह, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सचिन सिन्हा के निज सचिव के पद पर शेख हबीब को पदस्थ किया गया है। वहीं, प्रमुख सचिव राजस्व एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग डॉ. ई. रमेश कुमार के स्टाफ में संजय कुमार जोशी को निज सचिव और योगेश गोयल को स्टेनोटाइपिस्ट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय में भी बदलाव किए गए हैं। सचिव डॉ. सुदाम खाड़े के स्टेनोग्राफर के रूप में सतीश कुमार शुक्ला की पदस्थापना हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री के उप सचिव सुधीर कोचर के स्टाफ में पंकज उइके को स्टेनोटाइपिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी के अनुसार, फिलहाल यह आंशिक बदलाव है। आने वाले दिनों में मंत्रालय और मुख्य सचिव कार्यालय के स्टाफ में कुछ और अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना और बदलाव किए जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें-  राज और नीति: किसान आंदोलन में संकट मोचक बने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव मंडलोई
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed